फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The protest was postponed after assurances that the bamboo poles would be removed and electricity poles would be installed.

Lucknow News: बांस-बल्ली हटाकर बिजली के खंभे लगाने के आश्वासन पर टला प्रदर्शन

Sun, 28 Dec 2025 02:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
The protest was postponed after assurances that the bamboo poles would be removed and electricity poles would be installed.
खुले पड़े तार।
लखनऊ। फैजुल्लागंज चतुर्थ वार्ड के अन्नपूर्णा नगर में बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे बिजली के तारों को हटाने का काम मंगलवार से शुरू होगा। बिजली विभाग के इस आश्वासन के बाद स्थानीय उपभोक्ताओं ने शनिवार को प्रस्तावित प्रदर्शन स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी ने बताया कि दाउदनगर उपकेंद्र के अवर अभियंता ने आश्वासन दिया है कि पहले चरण में चार खंभे लगाकर एरियल बंच कंडक्टर (एबीसी) बिछाए जाएंगे, जिससे बेतरतीब फैले सर्विस केबल से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


गलियों में लटकते तारों से आए दिन राहगीर और जानवर करंट की चपेट में आकर चोटिल हो रहे थे। अधिशासी अभियंता ने तीन माह पहले ही पोल और लाइन लगाने का लिखित आदेश दिया था, लेकिन कार्रवाई न होने से जनता में रोष था। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि मंगलवार से कार्य प्रारंभ नहीं हुआ, तो वे उग्र प्रदर्शन को विवश होंगे।

खुले पड़े तार।

खुले पड़े तार।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed