फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The policemen who came to stop the DJ were beaten up and their uniforms were torn

Lucknow News: डीजे बंद कराने पहुंचे सिपाहियों से मारपीट, वर्दी फाड़ी

Sun, 25 May 2025 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 25 May 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
The policemen who came to stop the DJ were beaten up and their uniforms were torn
डीजे बंद कराने पहुंचे सिपाहियों से मारपीट, वर्दी फाड़ी
लखनऊ। तालकटोरा के एफ-ब्लॉक मुराऊटोला में डीजे की तेज आवाज की शिकायत पर पहुंचे पीआरवी बाइक सवार दो सिपाहियों से मारपीट की गई। आरोपियों ने न केवल सिपाही अमित कुमार की वर्दी फाड़ दी बल्कि उनसे एमडीटी (मोबाइल डेटा टर्मिनल) छीनने की भी कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों राहुल और राजीव को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 22 मई की रात करीब 11:55 बजे पीआरवी (7088) पर तैनात सिपाही अमित कुमार (कमांडर) और उनके साथी रिंकल कुमार को सूचना मिली कि एफ-ब्लॉक मुराऊटोला में तेज आवाज में डीजे बज रहा है। दोनों सिपाही मौके पर पहुंचे, वहां डीजे तेज आवाज में बज रहा था और दो युवक झगड़ रहे थे। सिपाहियों ने दोनों को शांत कराने की कोशिश की, इसी दौरान राहुल व राजीव उनसे उलझ गए।
विज्ञापन


सिपाही अमित का कहना है कि जब एमडीटी से वीडियो बनाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने हमला कर वर्दी फाड़ दी और एमडीटी छीनने की कोशिश की। किसी तरह उन्होंने कंट्रोल रूम पर सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी प्राइवेट सफाई कंपनी में संविदा पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed