फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The police were busy escorting guests' vehicles out, leaving the public in a state of distress.

Lucknow News: मेहमानों की गाड़ियों को निकलवाने की ड्यूटी बजाने में व्यस्त रही पुलिस, परेशान रहे आम लोग

Wed, 21 Jan 2026 02:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
The police were busy escorting guests' vehicles out, leaving the public in a state of distress.
मंगलवार को शहर के वि​भिन्न इलाकों में लगा जाम।  - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
लखनऊ। मंगलवार के दिन जब-जब भी वीआईपी मेहमान गाड़ियों में सवार होकर सड़कों पर उतरते, आम लाेगों को जाम में पांच से लेकर 30 मिनट तक ठहरना पड़ा। कैंट इलाके में स्थिति ज्यादा विकट रही। यहां लोगों को एक किलोमीटर की दूरी तय करने में करीब 45 मिनट का समय लगा। इसके अलावा गोमतीनगर, हजरतगंज, चौक इलाके भी भीषण जाम की चपेट में रहे।

शहर में जगह-जगह ट्रैफिक पुलिस तैनात दिखी, लेकिन वह वीआईपी को निकलवाने में जुटी रही। इसकी वजह से आम जनता काफी देर तक ट्रैफिक में फंसी रही। समता मूलक चौराहे पर सुबह 10:30 बजे वाहनों की रफ्तार थम गई। होटल ताज में ठहरे वीआईपी को निकालने के लिए बार-बार ट्रैफिक को रोका गया, जिससे यातायात का दबाव बढ़ गया। उधर, चौक इलाके में भी सुबह वाहनों की रफ्तार थम गई। वीआईपी मेहमानों को इमामबाड़ा घुमाने लेकर पहुंचने के कारण यहां भी स्थिति बदतर हुई।
विज्ञापन

कुकरैल बंधा मार्ग :

सुबह 10:30 बजे कुकरैल बंधा मार्ग पर करीब 500 मीटर तक बुरी तरह जाम लगा रहा। इसके चलते वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कमोवेश यही स्थित कलक्ट्रेट जाने वाले मार्ग की रही। पुराना हाईकोर्ट चौराहा से लेकर डीएम कार्यालय गेट तक दोपहर करीब 12 बजे बुरी तरह जाम में लोग फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहिमामऊ :

देर शाम को वीआईपी मूवमेंट के कारण सुल्तानपुर रोड और अहिमामऊ में भी वाहनों की कतार लग गई। पुलिसकर्मियों ने वीआईपी को निकलवाने के लिए आम लोगों को रोक दिया। काफी देर तक लोग सड़क पर खड़े रहे। यातायात का दबाव शहीद पथ पर भी देखने को मिला। काफी देर बाद ट्रैफिक सामान्य हो सका।

निशातगंज से हजरतगंज :

निशातगंज से हजरतगंज जाने वाले लोगों को मंगलवार को कई बार जाम का सामना करना पड़ा। लाल बत्ती से पीछे एक किलोमीटर का लंबा जाम देखने को मिला। जाम में फंसे लोग संकरी गलियों से निकलने को मजबूर दिखे।

कैसरबाग चौराहा :

कैसरबाग चौराहा से अमीनाबाद, लाटूर रोड की ओर जाने वाले व्यापारी भी परेशान नजर आए। व्यापारी सुरेश छाबलानी ने बताया कैसरबाग से चार राहें नहीं बल्कि छह राहें जाती हैं। सबसे ज्यादा जाम नजीबाबाद जाने वाली रोड पर रहा। दोपहर में आधे घंटे खुद जाम में फंसा रहा। इसी तरह लाटूश रोड, गणेशगंज और यहियागंज जाने वाले मार्गों पर भी जाम नजर आया।

समता मूलक चौराहा :

शाम ढलते ही लोहिया पथ पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। समता मूलक चौराहे पर वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली। दफ्तर से घर जाने के लिए निकले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। ट्रैफिक पुलिस ने किसी तरह वाहनाें को निकलवाया। इसके बाद लोग गंतव्य को जा सके।

आज भी रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

विधानभवन में अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का 86वां और विधायी निकाय के सचिवों का 62वां सम्मेलन जारी है। इसके लिए पुलिस ने तीन दिन का डायवर्जन जारी किया था। बुधवार को भी ट्रैफिक में बदलाव रहेगा। लोगों से कहा गया है कि बहुत जरूरी होने पर ही विधान भवन की ओर जाएं। पुलिस ने भी लोगों से वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की अपील की है। इमरजेंसी की स्थिति में पुलिस शव वाहन, एंबुलेंस, स्कूली वाहन व फायर ब्रिगेड को निकलवाएगी।

मंगलवार को शहर के विभिन्न इलाकों में लगा जाम। 

मंगलवार को शहर के विभिन्न इलाकों में लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed