फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The platform built in Ram's padi washed away in the water, regarding CM's visit ...

पानी में बह गया राम की पैड़ी में बना प्लेटफार्म, सीएम के दौरे को लेकर...

Mon, 08 Feb 2021 07:53 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 08 Feb 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
The platform built in Ram's padi washed away in the water, regarding CM's visit ...
राम की पैड़ी का प्लेटफार्म पंप हाउस से पानी छोड़ने के बाद बह गया - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर एक सप्ताह के भीतर आनन-फानन तैयार किया गया राम की पैड़ी का प्लेटफार्म पंप हाउस से पानी छोड़े जाते ही बह गया। इस प्लेटफार्म को इसलिए बनाया गया था कि ताकि राम की पैड़ी का जलप्रवाह अविरल रह सके, लेकिन प्लेटफार्म निर्माण में हुई गड़बड़ी तब सामने आई जब पंप हाउस से पानी छोड़ा गया। इस मामले में रामनगरी के संतों ने सीएम से जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अयोध्या के दौरे पर थे। उनके दौरे को लेकर कार्यदाई संस्था सरयू नहर खंड ने जलप्रवाह निरंतर बनाए रखने के लिए राम की पैड़ी में एक सीमेंटेड प्लेटफार्म बनाया गया था। इसे मात्र एक सप्ताह के भीतर तैयार किया गया था। मुख्यमंत्री रविवार को जब अयोध्या पहुंचे तो राम की पैड़ी में पानी के अविरल प्रवाह के लिए पंप हाउस से पैड़ी में पानी छोड़ा गया। लेकिन यहां बनाया गया प्लेटफार्म पानी का दबाव नहीं झेल सका। हालांकि इसके ध्वस्त होकर बहने का दृश्य लोग नहीं देख पाए। सोमवार को पंप बंद होने पर सुबह संतों ने प्लेटफार्म पूरी तरह ध्वस्त होकर बह जाने का दृश्य देखा तो आक्रोशित हो उठे।
विज्ञापन



दो दीवार पानी के जलप्रवाह की गति व उछाल देखने के लिए बनाई गई थी। यह एक प्रकार की टेस्टिंग थी। दोनों दीवारों के बीच में मिट्टी व बालू भरवाई गई थी। इसके ऊपर एक लेयर सीसी कर स्लोप बनाया गया था। यही लेयर पानी में बह गई है। उसको सीमेंट, कंकरीट व सरिया से आरसीसी में मजबूती से अभी ढाला जाना बाकी है। यह प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं है। स्लोप बनाने का मकसद पानी के फ्लो को बरकरार रखना था, इसको अतिरिक्त कार्य के रूप में किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जय सिंह, अधिशासी अभियंता, सरयू नहर खंड, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed