फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The photographer was held hostage and robbed on the pretext of giving him a lift

Lucknow News: लिफ्ट देने के बहाने फोटोग्राफर को बंधक बनाकर लूटपाट

Mon, 20 Jan 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 20 Jan 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
The photographer was held hostage and robbed on the pretext of giving him a lift
लिफ्ट देने के बहाने फोटोग्राफर को बंधक बनाकर लूटपाट
लखनऊ। फतेहपुर के जाफरगंज से कैमरे सही कराने आए फोटोग्राफर रोहित को चारबाग के पास से कार सवार छह बदमाशों ने लिफ्ट देने के बहाने बैठा लिया। उनकी आंख पर पट्टी बांध दी और फिर दो कैमरे, मोबाइल व 13 हजार रुपये लूटकर चारबाग के पास छोड़ गए। विरोध पर उनके साथ मारपीट भी की। पांच दिन टरकाने के बाद शनिवार को नाका पुलिस ने लूट का केस दर्ज किया।
विज्ञापन


रोहित ने बताया कि 14 जनवरी को वह कैमरा ठीक कराने हजरतगंज के नाजा मार्केट आए थे। शाम करीब 6.30 बजे वह चारबाग बस स्टेशन के पास फतेहपुर के लिए सवारी का इंतजार कर रहे थे। इस बीच कार सवार छह युवक पहुंचे और फतेहपुर तक लिफ्ट देने के बहाने बैठा लिया। कुछ दूरी के बाद बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश की तो उन्होंने विरोध जताया। इस पर उनकी आंख पर पट्टी बांध दी। रात करीब साढ़े आठ बजे चारबाग के पास उनको उतार दिया।
विज्ञापन


पांच दिन टरकाती रही नाका पुलिस
रोहित ने फौरन घटना की सूचना नाका पुलिस को दी। बदमाशों की कार का नंबर भी बताया। पुलिस ने खुद लुटेरों को तलाशने की बात कहते हुए तहरीर लेकर लौटा दिया। एसीपी कैसरबाग रत्नेश सिंह ने बताया कि शिकायत मिलते ही केस दर्ज किया गया था। कुछ अहम जानकारी मिली है। शक के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed