फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The people of the state will soon get two Ayush hospitals

प्रदेश की जनता को जल्द मिलेंगे दो आयुष अस्पताल

Sat, 24 Oct 2020 01:15 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 24 Oct 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
The people of the state will soon get two Ayush hospitals
WHO - फोटो : WHO
प्रदेश के दो आयुष अस्पतालों का जल्द ही लोकार्पण होगा। राजधानी लखनऊ और बरेली में 50 बेड के आयुष अस्पतालों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इन अस्पतालों में एक ही छत के नीचे आयुर्वेद, योग, यूनानी, प्राकृतिक  चिकित्सा, सिद्धा और होम्योपैथी विधाओं का इलाज मिलेगा। प्रदेश में ऐसे कुल 16 आयुष अस्पताल बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में लखनऊ, सहारनपुर, अमेठी, सोनभद्र, सुल्तानपुर, संत कबीर नगर, कानपुर देहात, ललितपुर, जालौन, कौशांबी और देवरिया जिलों में आयुष अस्पताल बन रहे हैं। प्रत्येक अस्पताल के निर्माण के लिए 7.25 करोड़  रुपये बजट निर्धारित किया गया है। इसमें पंचकर्म, सिरोधारा सहित भारतीय चिकित्सा पद्धति से इलाज की सभी सुविधाएं मरीजों को मिलेंगी। अस्पताल में माइनर सर्जरी, गठिया, मेडिसिन, बाल रोग, स्त्री रोग विभाग, पैथालॉजी, रेडियोलॉजी व इमरजेंसी की सुविधा होगी।
विज्ञापन


अस्पतालों इलाज की सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रत्येक आयुष अस्पताल में एक चिकित्सा अधीक्षक, पंचकर्म, होम्योपैथी/क्षारसूत्र/होम्योपैथी/इलाज-विद-तदवीर के विशेषज्ञ,एक रेजीडेंट चिकित्साधिकारी, 12 नर्सिंग स्टाफ, 02 पंचकर्म टेक्नीशियन02, 01 योग प्रशिक्षक, 03 फार्मासिस्ट, 02 लैब टेक्नीशियन, एक एनेस्थेटिस्ट, एक रेडियोलाजिस्ट, एक रोग विज्ञानी, एक नेत्र विशेषज्ञ, एक सर्जन और एक स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed