फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The patient drank sanitizer mistaking it for water

Lucknow News: पानी समझकर मरीज पी गया सेनेटाइजर

Sun, 13 Apr 2025 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
The patient drank sanitizer mistaking it for water
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में शनिवार दोपहर इलाज के लिए पहुंचा मरीज पानी समझकर सेनेटाइजर गटक गया। इंटर्न की नजर बोतल पर पड़ी तो वह खाली दिखी। उन्होंने बोतल खाली होने की बात वहां खड़े मरीजोंं से पूछी तो स्टूल पर बैठे मरीज ने पानी समझकर उसे पीने की बात कही। इससे वहां हड़कंप मच गया। डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया है।
विज्ञापन

मड़ियांव के रहने वाले छोटे लाल (55) को बीपी व घबराहट की शिकायत है। इसके इलाज के लिए वह शनिवार दोपहर बलरामपुर अस्पताल की ओपीडी में आए थे। ओपीडी हॉफ डे होने की वजह से साढ़े बारह बजे बंद हो गई, जिसके बाद वह इमरजेंसी में गए। तीखी धूप व प्यास से बिलबिलाए छोटे लाल डॉक्टरों की टेबल के सामने रखी स्टूल पर बैठ गए।
विज्ञापन

इमरजेंसी में काफी भीड़ थी। इस दौरान बोतल भरकर रखे सेनेटाइजर को वह पानी समझकर पी गए। कुछ देर में इंटर्न की नजर बोतल पर पड़ी तो वह खाली थी। इंटर्न ने मरीजों से पूछा, तब छोटे लाल ने उसे पीने की बात कुबूली। आननफानन में उन्हें उल्टी कराई गई, जिसके बाद उन्हें भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed