{"_id":"6865960102adb3d63c0f7e62","slug":"the-path-of-treatment-will-be-easier-in-lohia-institute-166-regular-doctors-found-lucknow-news-c-13-knp1002-1275542-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लोहिया संस्थान में आसान होगी इलाज की राह, 166 नियमित डाॅक्टर मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लोहिया संस्थान में आसान होगी इलाज की राह, 166 नियमित डाॅक्टर मिले
विज्ञापन
लखनऊ। डाॅ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान को 166 नियमित डाॅक्टर मिल गए हैं। करीब दो महीने से चल रही साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद बुधवार को चयनित डाॅक्टरों की सूची जारी कर दी गई। राजधानी के किसी संस्थान में पहली बार एक साथ इतनी ज्यादा संख्या में डाॅक्टरों का चयन हुआ है।
लोहिया संस्थान में पिछले साल डाॅक्टरों की भर्ती के लिए 320 पदों का विज्ञापन जारी किया गया था। दो महीने से इनकी साक्षात्कार प्रक्रिया चल रही थी। संस्थान में 320 पद खाली होने से कई विभाग बिना शिक्षक के ही चल रहे थे, जबकि कई में संविदा के आधार पर तैनाती थी। इनकी वजह से यहां पढ़ाई और इलाज दोनों बाधित हो रहे थे। अब नियमित पदों पर तैनाती होने से पढ़ाई और इलाज दोनों बेहतर होंगे। 320 पदों के विज्ञापन में से कई पदों पर योग्य अभ्यर्थी नहीं मिले, जबकि प्रोफेसर के काफी पदों पर अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए नहीं आए। इसकी वजह से 166 पदों पर ही चयन हो सका। इनमें छह प्रोफेसर, 31 एसोसिएट प्रोफेसर और 129 असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।
खाली विभागों को मिले डाॅक्टर
लोहिया संस्थान में अभी तक मनोरोग विभाग, नेत्र रोग विभाग, गैस्ट्रो मेडिसिन, मेडिकल आंकोलाॅजी, गैस्ट्रो सर्जरी और त्वचा रोग जैसे विभागों में एक भी शिक्षक नहीं थे। अब इन विभागों में डाॅक्टरों की नियुक्ति हो गई है। इससे यहां इलाज की व्यवस्था दुरुस्त होगी।
विज्ञापन
I
I
Iसंस्थान में इलाज की व्यवस्था में और सुधार करने के लिए हमें अच्छे डाॅक्टरों की जरूरत थी। कार्यभार संभालने के बाद इस दिशा में विशेष प्रयास किए गए। सभी के सहयोग से भर्ती प्रक्रिया सकुशल संपन्न हो सकी। 166 डाॅक्टर मिलने के बाद अब यहां इलाज के साथ ही शिक्षक और शोध में और सुधार होगा।
I
I- प्रो. सीएम सिंह, निदेशक, डाॅ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थानI