{"_id":"69b72057f61d3b1c700d0bac","slug":"the-parents-of-the-innocent-child-were-beaten-by-the-mob-but-were-saved-by-the-police-lucknow-news-c-13-knp1002-1647115-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मासूम के हत्यारोपी माता-पिता को भीड़ ने पीटा, पुलिस ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मासूम के हत्यारोपी माता-पिता को भीड़ ने पीटा, पुलिस ने बचाया
Mon, 16 Mar 2026 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
आरोपी को पीटते स्थानीय लोग व अर्नव के लिए किया गया शांति पाठ।
विज्ञापन
लखनऊ। चौक के लाजपनगर निवासी 12 वर्षीय अर्नव की मौत से नाराज मोहल्ले वालों का गुस्सा शनिवार उस वक्त फूट पड़ा, जब पुलिस हत्यारोपी पिता भीष्म खरबंदा व सौतेली मां रागिनी को बेल्ट बरामदगी के लिए घर लेकर पहुंची। स्थानीय लोगों ने दोनों को घेर लिया और पुलिस की मौजूदगी में उन्हें पीट दिया। पुलिस ने किसी तरह दोनों को भीड़ से बचाया और थाने ले गई।
लाजपतनगर में रहने वाले वकील भीष्म खरबंदा पर आरोप है कि 12 मार्च को उसने दूसरी पत्नी रागिनी के साथ मिलकर मासूम बेटे अर्नव की पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस से बचने के लिए उसने अर्नव के बीमार होने का षड्यंत्र रचा। उन्नाव की रहने वाली अर्नव की नानी सुधा ने जब अर्नव की बॉडी से कपड़े उतारकर देखे तो उन्हें कई घाव के निशान दिखे। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराया। उसकी रिपोर्ट में गला कसकर हत्या की पुष्टि हुई। चोट के कुल 18 निशान मिले।
विज्ञापन
सुधा की लिखित शिकायत पर पुलिस ने अर्नव की हत्या के आरोपी पिता भीष्म और उसकी दूसरी पत्नी रागिनी को गिरफ्तार कर लिया। अर्नव भीष्म की पहली पत्नी स्वाति कश्यप का बेटा था। स्वाति की मौत के बाद भीष्म ने रागिनी से दूसरी शादी की थी। आरोप है कि जब रागिनी को भी बेटा हो गया तो भीष्म और रागिनी ने अर्नव को मारना-पीटना शुरू कर दिया। चौक पुलिस शनिवार दोपहर को दोनों आरोपी पति-पत्नी को हत्या में इस्तेमाल बेल्ट की बरामदगी के लिए घर लेकर पहुंची तो मोहल्ले वाले जमा हो गए। पुलिस दोनों को घर के अंदर ले गई और वहां से बेल्ट बरामद की।
विज्ञापन
मोहल्ले के लोग आरोपी भीष्म के घर के बाहर एकत्र थे। चौक पुलिस जैसे ही दोनों को बाहर लेेकर निकली, लोग भड़क उठे और दोनों के साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें पीटने लगे। पुलिस ने किसी तरह दोनों को भीड़ से बचाया और पास खड़ी पुलिस जीप में बैठाकर थाने ले गई।
अर्नव के लिए किया गया शांति पाठ
रविवार को अर्नव को श्रद्धांजलि देने के लिए परिजनों ने शांति पाठ का आयोजन किया था। इसमें मोहल्ले के काफी लोग एकत्र हुए और अर्नव को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कुछ लोगों ने अर्नव के घर के बाहर लगा उसके पिता व मां का बोर्ड तोड़ दिया। मोहल्ले वालों का कहना है कि आरोपी जेल से छूटकर बाहर आते हैं तो उन्हें मोहल्ले में रहने नहीं दिया जाएगा।

आरोपी को पीटते स्थानीय लोग व अर्नव के लिए किया गया शांति पाठ।

आरोपी को पीटते स्थानीय लोग व अर्नव के लिए किया गया शांति पाठ।

आरोपी को पीटते स्थानीय लोग व अर्नव के लिए किया गया शांति पाठ।

आरोपी को पीटते स्थानीय लोग व अर्नव के लिए किया गया शांति पाठ।

आरोपी को पीटते स्थानीय लोग व अर्नव के लिए किया गया शांति पाठ।

आरोपी को पीटते स्थानीय लोग व अर्नव के लिए किया गया शांति पाठ।