फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The operation of several trains will be disrupted from July 9 to July 19.

Lucknow News: कई ट्रेनों का संचालन 9 से 19 जुलाई तक रहेगा बाधित

Mon, 29 Jun 2026 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
The operation of several trains will be disrupted from July 9 to July 19.
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन की ओर से झांसी मंडल के ललितपुर स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग कार्य कराया जा रहा है। इस कारण 9 से 19 जुलाई तक एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि पुरट्चि तलैवर डॉ. एमजी रामचंद्रन (चेन्नई) सेंट्रल से 14 व 18 जुलाई को चलने वाली 16093 पुरट्चि तलैवर डॉ. एमजी रामचंद्रन (चेन्नई) सेंट्रल-लखनऊ जंक्शन मास एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग इटारसी, जबलपुर, ओहन केबिन, कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी। ऐसे ही दादर से 14 से 19 जुलाई तक चलने वाली 01027 दादर-गोरखपुर विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग इटारसी, जबलपुर, सतना, मानिकपुर के रास्ते, दादर से 13 से 17 जुलाई तक चलने वाली 01025 दादर-बलिया विशेष गाड़ी उपरोक्त परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी।
विज्ञापन

इसी क्रम में एलटीटी से 16 जुलाई को चलने वाली 22584 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस झांसी मंडल में 40 मिनट, अहमदाबाद से 11, 13 एवं 14 जुलाई को चलने वाली 19167 अहमदाबाद-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस 60 मिनट, अहमदाबाद से 10 एवं 15 जुलाई को चलने वाली 19165 अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस 60 मिनट, अहमदाबाद से 19 को चलने वाली 19165 अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस पश्चिम-मध्य रेलवे में 50 मिनट एवं झांसी मंडल में 50 मिनट, पुणे से 14 जुलाई को चलने वाली 11407 पुणे-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस झांसी मंडल में 15 मिनट व हैदराबाद से 10 जुलाई को चलने वाली 07075 हैदराबाद-गोरखपुर विशेष गाड़ी झांसी मंडल में 40 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed