फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The old woman found dead near Dikouli Dargah has been identified

Lucknow News: दिकौली दरगाह के पास मृत मिली वृद्धा की हुई पहचान

Tue, 04 Jun 2024 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 04 Jun 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
The old woman found dead near Dikouli Dargah has been identified
जौनपुर के बेलाव गांव से जियारत के लिए आई थी महिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। दिकौली दरगाह के सामने एक घर के बरामदे में बृहस्पतिवार दोपहर बाद एक वृद्ध महिला का शव पड़ा मिला था। जिसे सोनवा पुलिस ने मॉर्च्युरी में सुरक्षित रखवाया था। रविवार देर शाम पहुंचे युवक ने वृद्ध की पहचान अपनी दादी के रूप में की है।

दिकौली में चल रहे दरगाह मेले में जियारत के लिए आईं 68 वर्षीय वृद्धा दिकौली मजार गेट के सामने रह रहे मोहम्मद आरिफ के घर के बरामदे में बृहस्पतिवार को मृत मिली थीं। मोहम्मद आरिफ की सूचना पर पहुंची सोनवा पुलिस ने शव का पंचनामा भराकर उसे पहचान के लिए मॉर्च्युरी हाउस भिनगा में सुरक्षित करवाया था। वहीं वृद्धा के लापता होने के बाद उसके साथ दरगाह आए गांव के लोगों ने वापस जाकर परिवार के लोगों को वृद्धा के दिकौली मेले से लापता होने की सूचना दी। इस पर परिवार के लोगों ने स्थानीय थाने में वृद्धा की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इस पर जौनपुर जिले के थाना केराकत की पुलिस ने सोनवा पुलिस से संपर्क किया तो वृद्धा का शव मिलने की जानकारी हुई। पुलिस की सूचना के बाद भिनगा पहुंचे जौनपुर जिले के थाना केराकत के ग्राम बेलाव निवासी दीपक यादव ने शव की शिनाख्त अपनी दादी मंशरिफ देवी पत्नी सितई यादव के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जिसे परिवारीजन अपने साथ जौनपुर ले गए। प्रभारी निरीक्षक सोनवा श्याम देव चौधरी ने बताया कि वृद्धा जियारत के लिए दिकौली आई थीं, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed