फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The old man lost his life after getting entangled in black magic after being bitten by a snake

Lucknow News: सांप के काटने पर झाड़ फूंक में उलझे रहे, चली गई बुजुर्ग की जान

Wed, 16 Jul 2025 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
The old man lost his life after getting entangled in black magic after being bitten by a snake
लखनऊ। निगोहां के राती गांव में रहने वाले गुरुप्रसाद (70) को सोमवार की रात सांप ने काट लिया। वहां झाड़ फूंक करने वाले बाबाओं को बुलाया गया। उनकी टोली ने झाड़ फूंक से जहर निकालने का प्रयास किया। काफी देर तक कोई असर नहीं हुआ। इस बीच बुजर्ग की तबीयत बिगड़ने लगी। परेशान होकर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां बुजर्ग की मौत हो गई।
विज्ञापन

गुरुप्रसाद के बेटे पवन ने बताया कि उनके पिता गांव के बाहर मंदिर पर कुटिया बनाकर रहते थे। वह फल बेचने का काम भी करते थे। सोमवार रात सोते समय उनका हाथ बगल में रखी फल की टोकरी में पड़ गया। उसमें बैठे सर्प ने उन्हें डस लिया। गुरुप्रसाद ने पत्नी रामप्यारी को मामले की जानकारी दी। पवन ने पिता के कहने पर झाड़फूंक वालों को बुलाया, पर वे कुछ नहीं कर पाए। पवन पिता को लेकर सीएचसी मोहनलालगंज पहुंचे, जहां से बुजुर्ग को सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। पवन के मुताबिक सिविल से भी डाक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर भेज दिया, जहां मंगलवार सुबह पिता की मौत हो गई। पवन पिता का शव लेकर घर लौट आए। इसी बीच झाड़ फूंक करने वालों की टोली फिर गुरुप्रसाद के घर पहुंच गई। टोली ने बुजुर्ग को जिंदा करने का दावा किया और फिर से झाड़ फूंक शुरू कर दी। करीब छह घंटे तक झाड़फूंक चलता रहा, लेकिन कोई लाभ नहीं मिला। गांव के कुछ बुद्धिजीवियों ने परिजनों को समझाया, जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


बुजुर्ग ने सांप को भर लिया था झोली में

ग्रामीणों ने बताया कि गुरुप्रसाद को सोमवार रात जब सांप ने काटा तो उन्होंने सांप को पकड़कर झोली में भर लिया। बुजुर्ग को अंधविश्वास था कि जब तक सांप उनके पास है तब तक उनकी मौत नहीं हो सकती है। यही वजह है कि परिजन भी उनकी बातों में आ गए। ग्रामीणों का कहना है कि अगर सांप के काटते ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया होता तो गुरुप्रसाद की जान नहीं जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article