{"_id":"67cf48f130eab1107003d20f","slug":"the-old-lady-was-killed-by-hitting-her-on-the-head-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1111757-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सिर पर वार करके हुई थी वृद्धा की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सिर पर वार करके हुई थी वृद्धा की हत्या
Tue, 11 Mar 2025 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 11 Mar 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
सिर पर वार करके हुई थी वृद्धा की हत्या
बख्शी का तालाब। मामपुर गांव निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग रजाना की हत्या सिर पर वार करके की गई थी। सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट लगने की पुष्टि हुई। पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में सोमवार शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया।
रजाना के हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस ने सोमवार को घटना स्थल से लेकर उनके घर तक के बीच लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। सर्विलांस की मदद से वहां से गुजरने वालों की लोकेशन भी निकलवाई गई है। वहां तक पहुंचने के दो रास्तों पर 14 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है। इसमें जो रास्ता गांव के बीच से होकर जाता है, उसमें छह कैमरे लगे हैं। गांव के पीछे से जो रास्ता है वहां 8 कैमरे लगे हैं। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात पर केस दर्ज करने के साथ जमीन की बिक्री से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है।
अंतिम संस्कार को लेकर खींचतान
अंतिम संस्कार को लेकर रिश्तेदारों के बीच पोस्टमार्टम हाउस पर ही खींचतान होने लगी। जहां एक तरफ मेवालाल का कहना था कि अंतिम संस्कार कानपुर स्थित गंगा नदी किनारे किया जाएग। वहीं, दूसरी तरफ लक्ष्मी सहित बाकी रिश्तेदार गांव में ही अंतिम संस्कार पर अड़े थे।
विज्ञापन
जमीन बिक्री के 36 लाख रुपये अभी हैं बकाया
रजाना ने जो 1.68 हेक्टेयर जमीन बेची थी उसमें से 36 लाख रुपये अभी भी बकाया है। सोमवार को अंतिम संस्कार के बाद रजाना के रिश्तेदारों ने यह बात बताई है। लक्ष्मी और रजाना के बाकी कई रिश्तेदार अभी भी करीबी पर शक जता रहे हैं।