फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The officers sweated it out in preparation to make a world record

Lucknow News: विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारियों में अफसरों ने बहाया पसीना

Wed, 09 Jul 2025 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
The officers sweated it out in preparation to make a world record
बीबीएयू में पौधरोपण की तैयारियां मंगलवार को पूरी की गईं।
लखनऊ। महज 15 सेकंड में 2100 पौधे लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने के इंतजाम पुख्ता करने की तैयारी मंगलवार को होती रही। इसके लिए वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी आयोजन स्थल डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के प्रांगण में पसीना बहाते रहे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत यह विश्व रिकॉर्ड बनाने की योजना है। इसके लिए क्षेत्रीय उप प्रभागीय वनाधिकारी चंदन चौधरी की अगुवाई में पौधे लगाने के स्थानों के चयन का काम पूरा किया गया। प्रांगण में देर शाम तक आम, सागौन, नीम, जामुन, शीशम आदि के पौधे पहुंचाए जाते रहे। चिह्नित स्थानों पर पानी से भरा हजारा, गड्ढा बनाने के लिए खुरपी व पौधा रख दिया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11:30 बजे होगा। डीएफओ शितांशु ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

सुगामऊ में रोपे जाएंगे 4700 पौधे

कुकरैल आरक्षित वन क्षेत्र के सुगामऊ में वन विभाग के कार्यक्रम में 2700 फल व इमारती लकड़ी के पौधे लगाए जाएंगे। 2000 मनोकामना के छोटे पौधे भी रोपे जाएंगे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे शुरू होगा। बीबीएयू प्रांगण में पौधों वाले क्षेत्र को वन विभाग ने एकता वन का नाम दिया है। सुगामऊ के क्षेत्र को त्रिवेणी वन का नाम दिया गया है। डीएफओ ने बताया कि 13 जुलाई को अटल विहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में 100 पौधे रोपित करने के साथ उस क्षेत्र को अटल वन घोषित किया जाएगा। सरोजनीनगर स्थित प्रमोद फैसिलिटी वन गांव में 10 हजार से अधिक पौधे अगस्त में लगाए जाएंगे। इसे सौर्य वन के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed