फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The number of ATM booths decreased in UP

UP: पैसा देने वाले ATM खुद हुए गरीब, नहीं निकाल पा रहे हैं अपना खर्च, पहले की तुलना में घट गई संख्या

Sun, 09 Jul 2023 08:01 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 09 Jul 2023 08:01 AM IST
सार

यूपी में बैंक की शाखाओं से लेकर बैंक मित्रों तक की संख्या बढ़ गई है, लेकिन मजे की की बात यह है कि एटीएम बूथों की संख्या पहले की तुलना में घट गई है। 
 

विज्ञापन
The number of ATM booths decreased in UP
बंद एटीएम बूथ

विस्तार

प्रदेश में बैंक शाखाओं से लेकर बैंक मित्रों तक की संख्या में खासा इजाफा हुआ है लेकिन बैंक एटीएम की संख्या घट गई। इसकी सबसे बड़ी वजह एटीएम परिचालन की बढ़ी लागत है। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति में बैंकिंग नेटवर्क के विस्तार और वित्तीय साक्षरता की समीक्षा बैठक में बैंकों द्वारा पेश रिपोर्ट के मुताबिक पिछले एक साल में प्रदेश में बैंकिंग केन्द्रों का विस्तार बढ़ा है। मार्च 2022 में जहां प्रदेश में 1,64,689 बैंकिंग केन्द्र थे, वहीं 2023 में ये संख्या बढ़कर 2,01,587 पहुंच गई। यानी एक साल में यूपी में 36,898 बैंकिंग केन्द्र ज्यादा हो गए।
विज्ञापन


खास बात ये है कि पिछले एक साल में यूपी में बैंक शाखाओं, बैंक मित्रों और बैंक सखी की संख्या में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है लेकिन एटीएम की संख्या अचानक घट गई है। चौंकाने वाली बात ये है कि महज तीन महीने में 549 एटीएम घट गए हैं। इस संबंध में एटीएम परिचालन करने वाली एक कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एटीएम को लेकर आरबीआई की सुरक्षा संबंधी गाइडलाइंस का पालन करने में परिचालन खर्च बढ़ गया है।
विज्ञापन


अब एटीएम में चौबीस घंटे गार्ड के अतिरिक्त सुरक्षा संबंधी सॉफ्टवेयरों को अपडेट करने में बैंकों को प्रति एटीएम दो से पांच लाख रुपये का खर्च आ रहा है। इसके अलावा एटीएम में गार्ड की तैनाती अनिवार्य कर दी गई है इसलिए 20 से 45 हजार रुपये महीना प्रति एटीएम खर्च अलग से बढ़ गया है। ऐसे में तमाम बैंकों का फोकस केवल मुनाफे वाले एटीएम पर रह गया है। यानी ऐसे एटीएम, जहां बैंक ग्राहकों की संख्या ज्यादा हो। दूसरे शब्दों में कहें तो जिस एटीएम में एक दिन में न्यूनतम 200 हिट आते हैं, वो अपना खर्च निकाल लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घाटे वाले एटीएम की समीक्षा कर बैंक या तो उन्हें बंद कर रहे हैं या उन्हें मुनाफे में लाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी कवायद में कुछ ऑफसाइट एटीएम (जो बैंक शाखा के अतिरिक्त लगे हों) बंद किए गए हैं।

समीक्षा रिपोर्ट के मुताबिक मार्च 2022 में प्रदेश में कुल 19207 एटीएम थे, जो दिसंबर 2022 में बढ़कर 19415 हो गए। नौ महीने में 208 एटीएम ज्यादा लगाए गए लेकिन मार्च 2023 में प्रदेश में कुल एटीएम 18866 रह गए। इस तरह तीन महीने में 549 एटीएम कम हो गए।

प्रदेश में बैकिंग नेटवर्क एक नजर में-

बैकिंग केन्द्र      मार्च 2022   दिसंबर 2022     मार्च 2023
बैंक शाखाएं     19157             19404            19538

बैंक मित्र             101323             113662             127917
बैंक सखी             25002             32666             35266

एटीएम             19207             19415             18866
कुल नेटवर्क     164689             185147             201587



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed