फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The night shelters themselves are freezing, the needy are spending the night in the open

Lucknow News: खुद ठिठुर रहे रैन बसेरे, खुले में रात गुजार रहे जरूरतमंद

Tue, 03 Dec 2024 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 03 Dec 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
The night shelters themselves are freezing, the needy are spending the night in the open
रायबरेली। सर्दी की शुरुआत होने के साथ ही गरीबों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। रैन बसेरे बदहाल हैं। ठंड से बचने के लिए लोग ओवरब्रिज तो कई जरूरतमंद दुकानों के नीचे रात व्यतीत करने को विवश हो रहे हैं। इनकी दशा देखकर सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि सर्दी को लेकर अफसर कितने सतर्क हैं। ये रैन बसेरे हर तरफ से खुले पड़े हैं।
विज्ञापन


दिसंबर माह शुरू हो गया है। शाम होते ही सर्दी बढ़ जाती है। ऐसे में रिक्शा चालकों या फिर मजदूरी करने वाले श्रमिकों के लिए सर्दी काफी दुखदायी साबित होने लगी है। प्रशासन की ओर से शहर में चार रैन बसेरे बनाए गए हैं। राजकीय इंटर कॉलेज के पास रैन बसेरा के सामने बसें खड़ी हैं। रैन बसेरे के सामने वाहनों को खड़ा करने की पार्किंग बना दी गई है। गंदगी फैली है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल चौराहा के पास स्थित रैन बसेरे में गंदगी फैली है। रैन बसेरे खुले हुए हैं। डीएम तिराहा के पास गंदगी फैल है। टीनशेड टूटी है। लोग रैन बसेरे के सामने वाहन खड़ा कर रहे हैं। इन रैन बसेरों के जीर्णोद्धार के कोई प्रयास नहीं किए जाते। ऐसे में यह महज शोपीस बनकर रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैन बसेरों पर टिकी कब्जेदारों की निगाहें ः शहर में बने रैन बसेरों पर कब्जेदारों की निगाहें टिकी हैं। कहीं पर पार्किंग बना ली तो कहीं पर अराजकतत्वों का जमावड़ा रहता है। शहर के चार रैन बसेरों में रात में अक्सर अराजकतत्वों का जमावड़ा रहता है। लोग रैन बसेरों के सामने वाहन खड़ा कर रहे हैं। ऐसे में गरीब लोग इन रैन बसेरों के बजाय अन्य स्थानों पर रहकर रात में गुजारा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed