{"_id":"67c600d49eec492da50b96f7","slug":"the-night-passenger-train-arrived-in-the-morning-raebareli-news-c-101-1-slko1034-128608-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रात वाली पैसेंजर ट्रेन सुबह आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रात वाली पैसेंजर ट्रेन सुबह आई
Tue, 04 Mar 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर खड़ी पंजाब मेल एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ते यात्री।
- फोटो : संवाद
रायबरेली। ट्रेनों की लेटलतीफी से जूझ रहे यात्रियों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन रविवार रात के बजाए साढ़े आठ घंटे विलंब से सोमवार सुबह पहुंची। इससे यात्री रातभर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते रहे। ऊंचाहार एक्सप्रेस, जनता मेल समेत कई अन्य ट्रेनों ने भी लोगों को इंतजार कराया।
सोमवार को चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस दो घंटे, बनारस-देहरादून जनता मेल पौने दो घंटे, प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस व हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल डेढ़ घंटे, दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस व अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल सवा घंटे, प्रयागराज-लखनऊ गंगा गोमती एक्सप्रेस, प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस, प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस व टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस एक घंटे, सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस, लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर व शक्ति नगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस पौन घंटे, प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे, प्रयागराज-गोरखपुर वंदेभारत एक्सप्रेस 15 मिनट देर से आई।
रविवार को देर रात नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दो घंटे, बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस, प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस व वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, कानपुर-रायबरेली पैसेंजर व कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि सभी ट्रेनें पिछले स्टेशनों से लेट होने के कारण देर से आई हैं।