फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The new proposed date of UPCET is now June 15, the extension date due to corona and board examination

यूपीसीईटी की नई प्रस्तावित तिथि अब 15 जून, कोरोना और बोर्ड परीक्षा की वजह से बढ़ाई तारीख

Sun, 25 Apr 2021 09:40 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/अक्षय कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/अक्षय कुमार Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 25 Apr 2021 09:40 PM IST
सार

प्रदेश के फॉर्मेसी, मैनेजमेंट व इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले के लिए प्रस्तावित उत्तर प्रदेश कॉमन इंट्रेंस टेस्ट (यूपीसीईटी) की तिथि एक बार फिर बढ़ा दी गई। इस बार प्रवेश परीक्षा 15 जून को प्रस्तावित किया गया है।

विज्ञापन
The new proposed date of UPCET is now June 15, the extension date due to corona and board examination
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

प्रदेश के फॉर्मेसी, मैनेजमेंट व इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले के लिए प्रस्तावित उत्तर प्रदेश कॉमन इंट्रेंस टेस्ट (यूपीसीईटी) की तिथि एक बार फिर बढ़ा दी गई। इस बार प्रवेश परीक्षा 15 जून को प्रस्तावित किया गया है। हालांकि यूपीसीईटी में बीटेक के साथ बीटेक बायोटेक और बीटेक एग्रीकल्चर कोर्स को शामिल कर दिया गया है। ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा का आयोजन देश भर के 61 शहरों में होगा। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि सबसे पहले यूपीसीईटी 16 मई को प्रस्तावित किया गया था। पर, आवेदन देर से शुरू होने के कारण इसे बढ़ाकर 18 मई कर दिया गया। उधर, सीबीएसई ने अपने शिड्यूल में 18 मई को केमेस्ट्री और यूपी बोर्ड ने अंग्रेजी की परीक्षा प्रस्तावित कर दिया। नतीजतन यूपीसीईटी की तिथि को बढ़ाकर 8 जून प्रस्तावित कर दिया गया। 
विज्ञापन


इसी बीच देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते सीबीएसई व यूपी बोर्ड को अपनी परीक्षा टालनी पड़ी। इसके मद्देनजर यूपीसीईटी को अब 15 जून को प्रस्तावित किया गया है। पर, मौजूदा हालात में सुधार नहीं किया हुआ तो 15 जून को प्रवेश परीक्षा कराना आसान नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) के प्रवेश समन्वयक प्रो. सुबोध वैरिया ने बताया कि बीटेक कॉमन व बीटेक बायोटेक और बीटेक एग्रीकल्चर की अहर्ता मिलती-जुलती है। इसलिए इन कोर्सों को भी यूपीसीईटी में शामिल कर आवेदन लिए जा रहे हैं। जिससे इन कोर्सों में भी प्रवेश दिया जा सके। 

गौरतलब है कि एकेटीयू से संबद्ध 28 संस्थानों में बीटेक बायोटेक और बीटेक एग्रीकल्चर के कोर्स संचालित हो रहे हैं। पर, विवि इस बार कोई दाखिला परीक्षा का आयोजन नहीं कर रहा है। ऐसे में अगर इन कोर्सों को यूपीसीईटी में शामिल नहीं किया जाता तो हजारों सीटों पर प्रवेश में दिक्कत होती। 


अभ्यर्थी अब 10 मई तक कर सकेंगे आवेदन
इस बार दाखिला प्रक्रिया लगभग एक माह देरी से शुरू हुई। इसके कुछ दिन बाद कोरोना संक्रमण भी तेजी से बढ़ने लगा। सूत्रों का कहना है कि ऐसे में यूपीसीईटी के लिए अपेक्षित आवेदन नहीं मिल पा रहे हैं। इसलिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल से बढ़ाकर 10 मई कर दी गई है। अभ्यर्थी इस दिन तक बिना विलंब शुल्क के एनटीए और एनआईसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed