फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The Muslim side offered Friday prayers in the presence of police.

Lucknow News: पुलिस की मौजूदगी में मुस्लिम पक्ष ने अदा की जुमे की नमाज

Sat, 23 May 2026 01:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
The Muslim side offered Friday prayers in the presence of police.
मलिहाबाद। कसमंडी कला गांव में पुराने ढांचे के पास बनी मस्जिद में शुक्रवार को प्रशासन और पुलिस बल की मुस्तैदी के बीच ग्रामीणों ने जुमे की नमाज अदा की। हालांकि, क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी रही। वहीं, मकबरे और मस्जिद को महाराजा कंसा पासी का स्मारक और शिव मंदिर बताने वाले लाखन आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पासी को बीकेटी पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात ही घर में नजरबंद कर लिया।
विज्ञापन

20 और 21 मई को सूरज पासी ने कसमंडी कला में कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर नमाज रोकने को लेकर जमकर नारेबाजी की थी। डीएम और एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि पूर्वजों के विरासत पर कब्जा न रुका तो 25 मई को अनिश्चितकालीन धरना देंगे। हालांकि, उन्हें बीकेटी पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। इससे वह प्रशासन से नाराज दिखे। उनका कहना था कि महापुरुषों की विरासत के लिए वह लड़ाई लड़ रहे हैं। जल्द ही कोर्ट की शरण लेंगे।
विज्ञापन

वहीं, मुस्लिम पक्ष कहना है कि कई वर्षों से नमाज पढ़ी जा रही है। किसी प्रकार का कोई विरोध नहीं हुआ। राजनीति की वजह से माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। मस्जिद के इमाम और नमाजियों का कहना है कि कई दशकों से नमाज हो रही है। वहीं, सूरज पासी और समाज के लोगों का कहना है कि बुजुर्ग बताते थे कि यह पुराना मंदिर है, जिसमें पूजा पाठ होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed