फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The murderer changed his clothes and then roamed around on his bicycle

Lucknow News: कपड़े बदले, फिर साइकिल से घूमा कातिल

Sat, 18 Nov 2023 01:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
The murderer changed his clothes and then roamed around on his bicycle
लखनऊ। पीएसी के इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह की हत्या करने वाले शातिर हमलावर ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर जाकर कपड़े बदले थे। हुडी, जींस व जूते एक में बांधकर पानी भरे गड्ढे में फेंक दिए थे। ताकि उसकी पहचान न हो सके। हालांकि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस ने कपड़े व जूते बरामद कर लिए हैं। वहीं, फुटेज से पता चला कि वारदात के बाद वह आलमबाग, चौक से लेकर हजरतगंज तक साइकिल से घूमता रहा था। पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुबूत मिले हैं, जिनके आधार पर तहकीकात जारी है।
विज्ञापन


कृष्णानगर की मानस विहार कॉलोनी निवासी इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह चतुर्थ वाहिनी पीएसी प्रयागराज में क्वार्टर मास्टर पद पर तैनात थे। दीपावली की रात जब वह अपनी बहन के घर से परिवार समेत लौटे तो अपने मकान का गेट खोलते समय हमलावर ने उन्हें गोलियों से भून दिया था। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हैं।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पुलिस को अहम जानकारी मिली है। वारदात के बाद हमलावर एक जगह रास्ते में रुककर कपड़े बदलता दिखा। जिससे उसकी पहचान न हो सके। उसने हुडी, जींस व जूतों को एक में बांधा और फिर ईंट बांधकर उन्हें पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया था। पुलिस ने कपड़े व जूते बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटेज से पता चला कि कपड़े व जूते बदलने के बाद वह साइकिल से आलमबाग, चौक और फिर हजरतगंज इलाके में बेखौफ होकर घूमता रहा। पुलिस ने उसके कई फुटेज जुटाए हैं। जिनकी मदद से उसकी पहचान करने की जद्दोजहद जारी है। उधर, पुलिस की संदिग्धों से पूछताछ भी जारी है।


हमलावर ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया। फिर पैदल ही वहां से भागा। इसके बाद कपड़े व जूते बदलकर शहर भर में साइकिल से घूमता रहा। इससे माना जा रहा है कि वह बेहद शातिर है। उसके पेशेवर अपराधी होने का अंदेशा जताया जा रहा है। जिसने किसी के इशारे पर सुपारी लेकर वारदात को अंजाम दिया। इस पहलू पर तहकीकात जारी है। आसपास के जिलों की पुलिस को भी उसका फुटेज भेजा गया है।

साजिशकर्ता मिले या हमलावर इसकी जद्दोजद में पुलिस लगी है। अब तक की जांच में इंस्पेक्टर के कई करीबी शक के दायरे में आए हैं। कुछ से पूछताछ कर बयान दर्ज किए जा चुके हैं, कुछ के बाकी हैं। दूसरी ओर हमलावर को दबोचने के लिए तीन टीमें लगी हैं। क्योंकि उसके पकड़े जाने से ही घटना का राजफाश कर साजिशकर्ता को बेनकाब किया जा सकता है। मतलब पुलिस दोनों तरफ से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed