फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The murder accused escaped from the hospital by dodging the police

Lucknow News: पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से भागा हत्यारोपी

Mon, 26 May 2025 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 26 May 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
The murder accused escaped from the hospital by dodging the police
पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से भागा हत्यारोपी
लखनऊ। बेटे की हत्या के आरोप में जेल में बंद रहीमनगर निवासी शिवकुमार (55) शनिवार दोपहर बलरामपुर अस्पताल से पुलिस अभिरक्षा के दौरान भाग निकला। वह सांस लेने में तकलीफ के चलते 19 मई से अस्पताल में भर्ती था। ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों की लापरवाही के चलते आरोपी अस्पताल से भाग निकला।
विज्ञापन


जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी की तहरीर पर वजीरगंज थाने में शिवकुमार, सिपाही रविंद्र कुमार और रविकांत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी के रहीमनगर स्थित घर पर भी दबिश दी गई, लेकिन वह वहां भी नहीं मिला। पुलिस ने दोनों सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट डीसीपी को भेज दी है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक, शिवकुमार को 25 मार्च को बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या करने के आरोप में महानगर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसे गोसाईंगंज जिला जेल में रखा गया था, वहां तबीयत बिगड़ने पर पहले जेल अस्पताल और फिर 19 मई को बलरामपुर अस्पताल में रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को दुबग्गा थाने के सिपाही रविंद्र कुमार और इटौंजा थाने के सिपाही रविकांत उसकी अभिरक्षा में तैनात थे। दोपहर करीब 12:30 बजे तक शिवकुमार वार्ड में था। वार्डर पुष्पेंद्र वर्मा ने भी उसकी मौजूदगी की पुष्टि की थी। दोपहर करीब एक बजे डॉक्टरों ने शिवकुमार को डिस्चार्ज किया। सिपाही डिस्चार्ज पेपर बनवाने में लगे रहे और इसी दौरान बंदी पुलिस की आंखों में धूल झोंककर भाग निकला।


कुछ देर बाद जब सिपाही लौटे तो शिवकुमार बिस्तर से गायब मिला। दोनों ने अस्पताल परिसर में तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जेल प्रशासन और वजीरगंज पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस और जेल टीम ने आरोपी की तलाश की, पर सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed