फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The Municipal Corporation will launch a campaign against illegal hoardings in the city.

Lucknow News: शहर में लगे अवैध होर्डिंगों के खिलाफ नगर निगम चलाएगा अभियान

Mon, 23 Feb 2026 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation will launch a campaign against illegal hoardings in the city.
शहर में लगे होर्डिंग।
लखनऊ। राजधानी की सड़कों और छतों पर लगे अवैध होर्डिंग्स को हटाने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। रविवार को नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में अवैध होर्डिंग हटाने और शुल्क न जमा करने वाली एजेंसियों के खिलाफ बड़े अभियान का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।
विज्ञापन


शहर में मकानों की छतों पर करीब 1200 ऐसे होर्डिंग चिह्नित हैं, जो तकनीकी रूप से खतरनाक हैं। पूर्व में इकाना स्टेडियम के पास यूनीपोल गिरने से मां-बेटी की मौत तक हो चुकी है। अमर उजाला ने बीते दिनों इसे लेकर अभियान भी चलाया था, जिसके बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आया है।
विज्ञापन


नगर निगम ने ऐसी 150 विज्ञापन एजेंसियों को नोटिस भी जारी किया है, जिन्होंने लंबे समय से प्रचार शुल्क जमा नहीं किया है। शुल्क अदा न करने वाली एजेंसियों के होर्डिंग भी जब्त किए जाएंगे। कई सरकारी विभाग निजी लाभ के लिए अवैध रूप से होर्डिंग लगाने का ठेका दे रहे हैं, जिन पर अब नगर निगम सख्ती बरतेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि शहर की खूबसूरती और सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा। कार्यकारिणी से प्रस्ताव पास होने के बाद अब बिना अनुमति और मानकों के विपरीत लगे सभी भारी-भरकम यूनीपोल और होर्डिंग हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

शहर में लगे होर्डिंग।

शहर में लगे होर्डिंग।

शहर में लगे होर्डिंग।

शहर में लगे होर्डिंग।

शहर में लगे होर्डिंग।

शहर में लगे होर्डिंग।

शहर में लगे होर्डिंग।

शहर में लगे होर्डिंग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed