फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The Municipal Corporation conducted an anti-encroachment drive across four zones.

Lucknow News: नगर निगम ने चार जोनों में चलाया अतिक्रमण विरोधी अभियान

Fri, 03 Jul 2026 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation conducted an anti-encroachment drive across four zones.
लखनऊ। नगर निगम ने बृहस्पतिवार को शहर के चार जोनों में एक साथ अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इसमें सड़क, फुटपाथ और सार्वजनिक जगहों से अवैध ठेले, गुमटियोें और दुकानों सहित 100 से अधिक कब्जे हटाए। कार्रवाई में कुल 1.06 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

जोनल अधिकारी मनोज यादव के नेतृत्व में ताड़ीखाना पलटन छावनी में लकड़ी व्यापारियों का अतिक्रमण हटाया गया। महानगर से साहू एजेंसी तक और डालीगंज लकड़ी मंडी में अभियान चला। डालीगंज क्रॉसिंग के पास बबली राजा समेत 35 अस्थायी दुकानों का अतिक्रमण हटाया गया। यहां 2000 रुपये जुर्माना वसूला गया। दोबारा कब्जा रोकने के लिए पुलिस को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

जोनल अधिकारी विनीत कुमार सिंह के नेतृत्व में आलमबाग स्थित मौनी बाबा मार्केट के पास कार्रवाई हुई। फुटपाथ और सड़क से छह ठेले, चार गुमटियां और आठ काउंटर हटाए गए। तीन काउंटर, एक रिक्शा ट्रॉली और एक लोहे की गुमटी जब्त की गई। अतिक्रमण पर 2500 रुपये और गंदगी-पॉलीथीन पर 15 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी के नेतृत्व में मधुरिमा होटल विभूतिखंड से गोमतीनगर रेलवे स्टेशन तक अभियान चला। साईं वाटिका, किसान बाजार रोड और स्टेशन की दोनों पटरियों से कब्जा हटाया गया। तीन ठेले और दो काउंटर जब्त हुए। अतिक्रमण पर 41 हजार और गंदगी फैलाने पर 2300 रुपये जुर्माना वसूला गया।

जोनल अधिकारी अमरजीत यादव के नेतृत्व में कल्याण सिंह वार्ड में विहोप हॉस्पिटल से काकोरी मोड़ तक कार्रवाई हुई। इसमें 20 ठेले, 15 काउंटर और 25 अस्थायी दुकानें हटाई गईं। एक लोहे का ठेला, तख्त, गुमटी हटाई गई। अतिक्रमण पर 14 हजार और गंदगी पर 32 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed