फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The mourning of Imam Hussain is our soul and spirit

Lucknow News: इमाम हुसैन की अजादारी हमारी रूह और जान

Sun, 20 Jul 2025 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 20 Jul 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
The mourning of Imam Hussain is our soul and spirit
अंजुमन नासिरुल अजा की ओर से शीशमहल में आयोजित शब्बेदारी में मौलाना कल्बे जव्वाद ने खितााब किया।
लखनऊ। हजरत इमाम हुसैन सहित कर्बला के शहीदों को पुरसा देने का सिलसिला जारी है। शहर में अंजुमनों की ओर से आयोजित शब्बेदारी में अजादार रातभर जागकर शहीदों को पुरसा दे रहे हैं। मजलिसों में कर्बला के शहीदों की शहादत को याद किया जा रहा है।
विज्ञापन


अंजुमन नासिरुल अजा की ओर से शीशमहल में आयोजित शब्बेदारी में मौलाना कल्बे जव्वाद ने खितााब किया। मौलाना ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन की अजादारी हमारी रूह व जान है। इसके बिना हम जिंदा नहीं रह सकते है। तीसरी मजलिस को मौलाना यासूब अब्बास ने खिताब किया। मजलिस बाद अंजुमन गुलजारे अहलेबैत, फिरदौसिया कदीम, मेराजुल इस्लाम, मेराजुल मोमेनीन और जफरूल ईमान ने नौहे और तरही कलाम पेश किए।
विज्ञापन

इदारा नासिराने अब्बास की ओर से रुस्तम नगर स्थित दरगाह हजरत अब्बास मजलिस को मौलाना कल्बे अहमद नकवी ने खिताब किया। इसके अलावा कर्बला दियानुतद्दौला बहादर में मौलाना सैयद सुल्तान हुसैन, सज्जादबाग स्थित इमामबाड़ा कायमा खातून में मौलाना मीसम जैदी, रकाबगंज स्थित मस्जिदे मुर्तुजवी में मौलाना गुलाम रजा, हसनपुरिया स्थित इमामबाड़ा जफर रजा में मौलाना सैफ अब्बास नकवी, कश्मीरी मोहल्ला स्थित रौजा ए सरकारे हुसैन में मौलाना जावेद हैदर जैदी ने मजलिस को खिताब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


याद-ए-सकीना आज

हजरत इमाम हुसैन की मासूम बेटी जनाबे सकीना की शहादत की याद में अंजुमन गुलजारे पंजेतन की ओर से छोटा इमामबाड़ा में रविवार को याद-ए-सकीना का आयोजन होगा। दोपहर 3 बजे मजलिस को मौलाना हैदर अब्बास रिजवी खिताब करेंगे। हजरत इमाम जैनुल आब्दीन की शहादत की याद में रविवार को कश्मीरी मोहल्ला स्थित रौजा ए सरकारे हुसैनी में दोपहर दो बजे याद ए बीमारे कर्बला होगा। मजलिस को मौलाना जावेद हैदर जैदी खिताब करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed