फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The mourners became sad after visiting the royal procession

Lucknow News: शाही जुलूस की जियारत कर गमगीन हुए अजादार

Fri, 23 May 2025 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
The mourners became sad after visiting the royal procession

विज्ञापन



लखनऊ। शिया समुदाय के आठवें इमाम हजरत इमाम अली रजा की यौम-ए-शहादत पर बृहस्पतिवार को अकीदतमंदों ने नम आंखों से पुरसा दिया। कई जगहों पर मजलिसों में अजादारों ने गम मनाया। ताबूत की जियारत कर अजादारों ने दुआ मांगी।



तालकटोरा रोड स्थित कर्बला अजीमुल्लाह खां में अंजुमन गुलदस्ते इमामे रजा की ओर से आयोजित मजलिस में मौलाना अब्बास इरशाद ने इमाम की शहादत पर रोशनी डाली। मजलिस के बाद कर्बला में शाही जुलूस की जियारत कराई गई। इसमें शामिल ऊंटों पर अमारियां, ताबूत, जुलजनाह और अलम का अजादार बोसा लेने के लिए अजादार बेकरार रहे।
विज्ञापन


अंजुमन उम्मुल बनीन की ओर से मंसूर नगर स्थित इमामबाड़ा उम्मुल बनीन में मजलिस को मौलाना मिर्जा जाफर अब्बास ने खिताब किया। महिलाओं की मजलिस को जाकिरा नसीम सुबूही ने खिताब किया। इसके बाद महिलाओं ने इमाम का ताबूत उठाया। हसनपुरिया स्थित अब्बासिया मस्जिद में आयोजित मजलिस में काजी सैयद मोहम्मद असद ने मर्सिया पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed