Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The moon of Ramadan can be seen today

Lucknow News: आज दिख सकता है रमजान का चांद

Wed, 18 Feb 2026 02:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
The moon of Ramadan can be seen today
लखनऊ। रमजान का चांद बुधवार शाम नजर आने की उम्मीद के बीच मस्जिदों में तरावीह की नमाज की तैयारियां तेज हो गई हैं। उलेमा ने लोगों से चांद देखने की अपील की है। उधर, इफ्तार और सहरी के लिहाज से बाजार भी सज गए हैं।
विज्ञापन

सुन्नी समुदाय के धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने कहा कि चांद दिखने के साथ ही मस्जिदों में तरावीह का सिलसिला शुरू हो जाएगा। पहला रोजा 19 फरवरी को होगा। अमीनाबाद, हुसैनाबाद, चौक, इंदिरानगर, हजरतगंज समेत सभी इलाकों की मस्जिदों में सफाई, रोशनी और इबादत के इंतजाम मुकम्मल कर लिए गए हैं।
विज्ञापन


मरकजी चांद कमेटी फरंगी महल ने बुधवार शाम 5:30 बजे रमजानुल मुबारक का चांद देखने का ईदगाह, ऐशबाग स्थित दफ्तर में इंतजाम किया है। जनरल सेक्रेट्री नईमुर्रहमान सिद्दीकी ने बताया कि चांद की तस्दीक के बाद रमजान की शुरुआत का एलान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




रमजान का चांद देखने की अपील की

मरकजी शिया चांद कमेटी ने लोगों से रमजान का चांद देखने की अपील की है। अध्यक्ष मौलाना सैय्यद सैफ अब्बास नकवी ने बताया कि यदि चांद दिखाई दे तो कमेटी को सूचित करें। चांद की पुष्टि के लिए हेल्पलाइन नंबर पर रात आठ बजे के बाद संपर्क किया जा सकता है।





शिया समुदाय के लिए हेल्पलाइन

मजलिसे उलेमा ए हिंद की ओर से शिया समुदाय के लिए विशेष हेल्पलाइन शुरू की है। इससमें रोजा, नमाज, जकात आदि से जुड़े सवाल व्हाट्सएप से भेजने व कॉल न करने की अपील की गई है। पुरुषों के लिए मौलाना रजा हैदर जैदी (9833028596) और महिलाओं के लिए आलिमा जहरा नकवी (17390026883) से संपर्क किया जा सकता है।




सुन्नी समुदाय के लिए हेल्पलाइन

इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया, ईदगाह की ओर से भी हेल्पलाइन शुरू की गई है। मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि रोजा, नमाज, जकात और सहरी-इफ्तार से जुड़े मसाइल जानना जरूरी है। नंबर 9415023970, 9335929670, 9415102947, 7007705774, 9140427677 पर उलमा सवालों के जवाब देंगे। ramzanhelpline2005@gmail.com पर मेल भी कर सकते हैं।



मस्जिद में नमाज का समय तरावीह व पारे
जामा मस्जिद ईदगाह : देर शाम 7:45 बजे, पांच पारे
मस्जिद नदवुल उलमा टैगोर मार्ग : रात 8:30 बजे, सवा पारे

मस्जिद दरगाह शाह मीना शाह : देर शाम 7:45 बजे, पांच पारे

मस्जिद उमर, बिल्लौजपुरा : रात 8:00 बजे, तीन पारे

मस्जिद इब्राहीमी, बिल्लौजपुरा : रात 8:00 बजे, डेढ़ पारे

मस्जिद कच्चा हाता, अमीनाबाद : रात 8:00 बजे, डेढ़ पारे

शाही मस्जिद भवानीगंज : देर शाम 7:45 बजे, दो पारे

मस्जिद फिरदौस हैदरगंज : देर शाम 7:45 बजे, दो पारे

मस्जिद नूर पुरानी सब्जी मंडी चौक : देर शाम 7:45 बजे, तीन पारे

मस्जिद धनिया मैरी, मौलवीगंज : रात 8:00 बजे, तीन पारे

मस्जिद तकिया वाली, बिल्लौजपुरा : देर शाम 7:45 बजे, तीन पारे

मस्जिद फूल कटोरा घासमंडी ठाकुरगंज : रात 8:00 बजे, तीन पारे

मस्जिद सुबहानिया, पाटानाला चौक : देर शाम 7:45 बजे, दो पारे

जामा मस्जिद मलेसेमऊ गोमतीनगर : देर शाम 7:45 बजे, तीन पारे

मस्जिद ईदगाह मलेसेमऊ गोमतीनगर : देर शाम 7:45 बजे, पांच पारे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed