फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The monkey ran, the girl died after falling from the roof

Lucknow News: बंदर ने दौड़ाया, छत से गिरकर युवती की मौत

Thu, 03 Aug 2023 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 03 Aug 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
The monkey ran, the girl died after falling from the roof
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम छत पर गई युवती को बंदर ने दौड़ा लिया। युवती ने भागकर जान बचाने का प्रयास किया तो वह छत से नीचे गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। खीरों कस्बा की रहने वाली राबिया बानो (28) पुत्री अजीम अली उर्फ कल्लू बुधवार की शाम अपनी छत पर किसी काम से गईथी। इसी दौरान बंदर उसे काटने दौड़ा। घबरा कर राबिया बानो भागते हुए छत के नीचे गिर गई। इससे उसके सिर व नाक के पास गंभीर चोट आई। परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक राबिया बानो की शादी की बात चल रही थी। बेटी की मौत से पिता अजीम अली, मां हकीकुन, बहन साबिया, भाई हसीब समेत अन्य परिजनों में कोहराम मच गया। थानेदार देवेंद्र अवस्थी ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन



युवक की मौत के मामले में हत्या का केस
महराजगंज। युवक की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के टीसाखानापुर गांव निवासी रामस्वरूप का आरोप है कि २५ अप्रैल २०२३ को उसके बेटे शोभनाथ का शव पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता पाया गया था। आशंका है कि उसके बेटे की हत्या करके शव को फंदे पर लटकाया गया। घटना के समय कोतवाली में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। इस पर उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर अज्ञात लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed