फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The miscreants who looted chains of three women in a posh area like Gomti Nagar in 72 hours have been arrested

Lucknow News: गोमतीनगर जैसे पॉश इलाके में 72 घंटे में तीन महिलाओं की चेन लूटने वाले बदमाश गिरफ्तार

Thu, 12 Jun 2025 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
The miscreants who looted chains of three women in a posh area like Gomti Nagar in 72 hours have been arrested
लखनऊ। गोमतीनगर पुलिस ने आठ से 10 जून के बीच 72 घंटे में चेन लूट की तीन वारदात को अंजाम देने वाले दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके एक नाबालिग साथी को भी पकड़ा है। आरोपियों ने गोमतीनगर, विस्तार और विभूतिखंड में लूट की थी। ये शॉर्टकट में रुपये कमाने और शौक पूरा करने के लिए लूट करते थे।
विज्ञापन


डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि बुधवार को गोमतीनगर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान खरगापुर क्रॉसिंग के पास एक बाइक पर सवार तीन लोगों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से सोने की चेन के सात टुकड़े व दो लॉकेट मिले। पूछताछ पर तीनों ने बताया कि गोमतीनगर इलाके में गत 10 जून को गरिमा नाम की महिला से चेन लूटी थी। उसी दिन गोमतीनगर विस्तार इलाके में हीरावती तिवारी और इससे पहले आठ जून को विभूतिखंड इलाके में एक महिला से चेन छीनी थी। आरोपियों ने अपना नाम गोमतीनगर के खरगापुर निवासी विमल रावत और ग्वारी निवासी सिद्धार्थ यादव बताया। तीसरा आरोपी नाबालिग निकला। विमल व सिद्धार्थ पर गोमतीनगर, विभूतिखंड व गोमतीनगर विस्तार थाने में लूट व चोरी के कई मामले पहले से दर्ज हैं। डीसीपी ने आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को दस हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed