फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The miscreants screaming on the doctor couple in the house

दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाशों ने डॉक्टर दंपती पर असलहा ताना

Thu, 27 Jun 2019 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
The miscreants screaming on the doctor couple in the house
पीजीआई के साउथ सिटी बी ब्लाक में सात दिन के भीतर बदमाशो ने तीसरी घटना को अंजाम दिया इस बार डाक्टर र
पीजीआई के साउथ सिटी में दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाशों ने डॉक्टर दंपती पर असलहा ताना
विज्ञापन

पीजीआई थानाक्षेत्र के साउथ सिटी में बदमाशों ने बुधवार दोपहर डॉक्टर रामकुमार यादव के घर पर धावा बोला। दो बदमाश घर खंगाल रहे थे और तीसरा सड़क पर चहलकदमी के साथ निगरानी कर रहा था।
घर लौटे डॉक्टर दंपती ने मेनगेट का ताला खोलते देख उसने साथियों को कॉल करके अलर्ट किया। घर में घुसे बदमाशों ने दंपती पर असलहा तानने के साथ उनके बच्चों पर चाकू लहराया और भाग निकले। दिनदहाड़े वारदात से इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

शहर में ताबड़तोड़ वारदात अंजाम दे रहे चोरों ने चिनहट व महानगर में प्रोफेसर समेत दो लोगों के घरों से लाखों की चोरी की है। पुलिस के मुताबिक, साउथ सिटी के बी-ब्लॉक निवासी डॉ. रामकुमार यादव सुबह दस बजे घर पर ताला लगाकर पत्नी चंपा के साथ मिर्जापुर के लिए निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर की दूसरी चाभी उनकी बेटी डॉ. प्रियंका के पास थी, जो आयुष मेडिकल एवं रिसर्च सेंटर में कार्यरत हैं। डॉ. प्रियंका दोपहर एक बजे अपने पति डॉ. शशिभूषण और बच्चों के साथ घर लौटीं।
मेनगेट का ताला खोलकर घर में दाखिल हो रहे थे कि कमरे से निकले दो बदमाशों में एक ने दंपती पर तमंचा ताना और दूसरे ने उनके बच्चों पर चाकू लहराते हुए शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। उनका एक साथी गेट पर खड़ा था।
सहमे डॉक्टर दंपती के माजरा समझने से पहले तीनों बदमाश भाग निकले। कुछ देर बाद दंपती ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाने के साथ पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम के पहुंचने पर घर में दाखिल हुए। कमरों में तमाम सामान बिखरा पड़ा था।
अलमारी का लॉकर टूटा था और उसमें से दस हजार रुपये गायब थे। शशिभूषण ने बताया कि घर में घुसे दो बदमाशों का एक साथी सड़क पर चहलकदमी करके निगरानी कर रहा था। मेनगेट का ताला खोलते देख उसने फोन करके साथियों को अलर्ट किया।
डॉक्टर दंपती कहा कि जरा सी चूक पर बदमाश हमला करके उन्हें नुकसान पहुंचा सकते थे। उन्होंने पुलिसकर्मियों से बदमाशों को जल्द पकड़ने की मांग की। मौके पर मौजूद लोगों ने प्रभारी निरीक्षक के न पहुंचने पर रोष जताते हुए कहा कि हफ्ताभर में इलाके में तीन वारदात हो चुकी हैं।
पहले नकली पुलिस वालों ने बुजुर्ग चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव से हीरे की अंगूठी लूटीं। दो दिन बाद पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. टीजी पांडेय से लूटपाट की।
प्रोफेसर के फ्लैट का ताला तोड़कर चोरी
चिनहट के अनौरा कलां में स्थित देव विला अपार्टमेंट में चोरों ने एक निजी कॉलेज के प्रोफेसर राकेश सिंह के फ्लैट का ताला तोड़कर 3.25 लाख रुपये कीमत के गहने, नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। राकेश सिंह अपने फ्लैट पर ताला लगाकर परिवार के साथ सिनेमा देखने गए थे। लौटने पर ताला टूटा और कमरों में सामान बिखरा मिला।

सेवानिवृत्त रोडवेजकर्मी के घर चोरी
महानगर थाना क्षेत्र के भीखमपुर में चोरों ने मंगलवार देर रात सेवानिवृत्त रोडवेजकर्मी हाजी मो. अली के घर का ताला तोड़कर तीन लाख रुपये व चार लाख के गहने चोरी कर लिए। इनमें दो हजार रियाल भी शामिल हैं। मो. अली ने बताया कि वह मंगलवार को घर पर ताला लगाकर परिवार के साथ संडीला में एक रिश्तेदार के घर चौथी की रस्म में गए थे। वहां से बुधवार सुबह लौटे तो ताला टूटा मिला। कमरों में तमाम सामान बिखरा पड़ा था। बहू व बेटी और स्वर्गीय पत्नी के गहने, रुपये और कपड़े चोरी हुए हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की, लेकिन छानबीन करने नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed