फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The miscreants looted Rs 5.30 lakh from the jeweler and his wife

Lucknow News: सराफ व पत्नी से बदमाशों ने लूटे 5.30 लाख रुपये

Mon, 06 Apr 2026 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 06 Apr 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
The miscreants looted Rs 5.30 lakh from the jeweler and his wife
माल। माल-काकराबाद मार्ग पर जेहटा पुल के पास रविवार शाम लगभग 4:30 बजे सराफ सुभाष चंद्र मौर्य व उनकी पत्नी मिथलेश से कार सवार बदमाश बैग लूट ले गए। बैग में 5.30 लाख रुपये रखे थे। कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही कार नंबर के आधार पर बदमाशों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


काकोरी के कुसमौरा निवासी सुभाष चंद्र मौर्य के बेटे यश मौर्य के अनुसार पिता की काकोरी में सराफे की दुकान है। रविवार को पिता और मां पांच लाख रुपये लेकर चौक सराफा मार्केट से सामान लेने के लिए स्कूटी से निकले थे।
विज्ञापन


दोनों ने माल के जेहटा में एक व्यक्ति से 30 हजार रुपये बकाये के लिए। मां ने सारे रुपये बैग में रखे थे। जेहटा से निकलकर कुछ दूर जाने के बाद पिता की स्कूटी की बैटरी खराब हो गई। वह सड़क किनारे रुक गए और उन्हें फोन कर कार लेकर बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता पूछने के बहाने उतरे थे कार सवार

यश के अनुसार, माता-पिता उनका इंतजार कर रहे थे। इस बीच कार सवार कुछ लोग वहां पहुंचे और पता पूछने के बहाने दंपती के पास गए। इसी दौरान बदमाश मां के हाथ से रुपये से भरा बैग लूटकर चंद्रिका देवी बाईपास की तरफ भाग गए। चर्चा है कि बदमाशों की कार में एक महिला भी सवार थी।

दंपती व बेटे ने बदमाशों का किया पीछा

बदमाशों के भागने के कुछ ही मिनट के बाद यश कार लेकर पिता के पास पहुंचे तो उन्होंने लूट की बात बताई। इसके बाद उन लोगों ने कार सवार बदमाशों का काफी दूर तक पीछा भी किया, पर लुटेरे भाग निकले। पीछा करने के दौरान पीड़ित ने बदमाशों की कार का नंबर नोट कर लिया और सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।


लुटेरों की तलाश में पुलिस टीम गठित

डीसीपी नॉर्थ गोपाल चौधरी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर माल थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस की टीमें लुटेरों की तलाश में लगी हैं। गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास और बदमाश जिस रास्ते से भागे हैं, वहां लगे सीसीटीवी कैमरे भी जांचे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed