फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The Minister in charge said... remove encroachment from under the flyover, stop the salary of the CHC Superintendent

Lucknow News: प्रभारी मंत्री बोले... फ्लाईओवर के नीचे से हटाएं अतिक्रमण, सीएचसी अधीक्षक का वेतन रोके

Thu, 25 Sep 2025 05:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 05:29 AM IST
विज्ञापन
The Minister in charge said... remove encroachment from under the flyover, stop the salary of the CHC Superintendent
बैठक करते प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना।
लखनऊ। राजधानी के फ्लाईओवर के नीचे अतिक्रमण बड़ी समस्या बन चुका है। बुधवार को प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर के सभागार में हुई समीक्षा बैठक में जनप्रतिनिधियों ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। मंत्री ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वह समन्वय बनाकर अतिक्रमण हटवाएं और सुंदरीकरण कराएं। आवश्यकता अनुसार पार्किंग भी बनाएं।
विज्ञापन


बैठक में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान पता चला कि फैजुल्लागंज सीएचसी में दो महीने से एक्सरे मशीन खराब है। इस पर मंत्री ने नाराजगी जताई और सीएमओ को निर्देशित किया कि वह सीएचसी के अधीक्षक का वेतन रोके। जल्द एक्सरे मशीन सही कराएं या नई लगवाएं। लतीफनगर गांव में ट्यूबवेल खराब होने का भी मुद्दा उठा। इस पर मंत्री ने अधिशासी अभियंता से कहा कि दो दिन में ट्यूबवेल सही करवाएं। जहां रीबोर कराना है वह भी काम पूरा करवाएं।
विज्ञापन


साफ-सफाई में कोताही बर्दाश्त नहीं

बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान नगर निगम के प्राथमिक विद्यालयों में सफाई व्यवस्था न होने की बात सामने आई। मंत्री ने नगर निगम के अफसर से कहा कि इस तरह की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। स्कूलों की सफाई के बेहतर इंतजाम करवाएं। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि प्रत्येक वार्ड में एक-एक सफाई कर्मी तैनात है। इसके अलावा जर्जर स्कूलों को चिह्नित कर सूची बीएसए को उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------


जनप्रतिनिधियों के जरिये बांटें कृषि यंत्र
मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि जब भी किसानों में कृषि यंत्रों का वितरण कराएं, उसमें जनप्रतिनिधियों को जरूर शामिल कराएं। उनके जरिये ही कृषि यंत्र वितरित कराएं। साथ ही कहा कि पीएम कृषि सिंचाई योजना पर ड्रॉप मोर क्राफ्ट के तहत अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें।



डीएम ने योजनाओं की प्रगति की दी जानकारी
जनहित योजनाओं के बारे में विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी विशाख जी ने बताया कि मार्च 2025 में एक लाख 95 हजार 953 किसानों को धनराशि ट्रांसफर की गई। अप्रैल 2025 में यह संख्या 215, 417 हो गई। डीएम ने सभी सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। जिससे मंत्री संतुष्ट दिखे।

बैठक करते प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना।

बैठक करते प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed