{"_id":"696aad3e394932103e0b85ab","slug":"the-minister-in-charge-of-the-district-again-found-dirt-during-the-inspection-lucknow-news-c-13-lko1070-1562581-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: निरीक्षण के दौरान फिर मिली जिले के प्रभारी मंत्री को गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: निरीक्षण के दौरान फिर मिली जिले के प्रभारी मंत्री को गंदगी
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान मिली गंदगी।
लखनऊ। जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना के चार वार्डों के निरीक्षण के दौरान एक बार फिर अव्यवस्था की पोल खुल गई। निरीक्षण में चोक नालियां, सड़कों पर गंदगी और कूड़ा-कचरा मिला। पेयजल लाइनें भी नालियों से गुजरती पाई गईं। मंत्री ने इस पर गहरी नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार जोनल अधिकारी से लेकर सफाई सुपरवाइजर तक का दो दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना शुक्रवार सुबह करीब सात बजे सबसे पहले विक्रमादित्य महात्मा गांधी वार्ड स्थित योजना भवन, डायमंड डेयरी व उदयगंज क्षेत्र पहुंचे। यहां नालियों की खराब सफाई और सड़कों पर फैली गंदगी देखकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने जोनल अधिकारी से लेकर संबंधित सभी कर्मचारियों का बिना नौकरी ब्रेक किए दो दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, मंत्री ने सड़क और खाली प्लाटों पर मलबा डालने वालों और प्लॉट मालिकों पर भारी जुर्माना लगाने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सफाई केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि नागरिकों का सहयोग भी अत्यंत आवश्यक है। बाबू बनारसी दास वार्ड में निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने हैदर कैनाल की रिटेनिंग वॉल की जर्जर स्थिति के बारे में बताया, जिस पर मंत्री ने तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जोनल अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने जोन में प्रतिदिन एक या दो वार्डों का निरीक्षण करें और सफाई व्यवस्था में सुधार लाएं। इस दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त गौरव कुमार और स्वच्छता प्रोत्साहन समिति के संयोजक सुनील मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
पार्षद ने जताई नाराजगी
महात्मा गांधी जियामऊ वार्ड के भाजपा पार्षद अमित चौधरी ने मंत्री के दौरे की जानकारी उन्हें न देने पर नाराजगी जताई। कहा कि यदि उन्हें जानकारी दी जाती तो वे मंत्री को वार्ड की दूषित पेयजल की गंभीर समस्या से अवगत कराते। वार्ड के कई इलाकों में कई महीनों से दूषित पेयजल की समस्या बनी हुई है। पार्षद ने कहा कि मंत्री को उन इलाकों का दौरा करना चाहिए था, जहां गंदा पानी आने से लोग त्रस्त हैं, न कि केवल कूड़ा देखने के लिए निकलना चाहिए।
इन वार्डों में भी मिलीं खामियां
लालकुआं वार्ड में पेयजल पाइपलाइन नालियों से गुजर रही थी और सफाई व्यवस्था सही नहीं थी।
नजरबाग वार्ड के सुंदरबाग क्षेत्र में भी सफाई व्यवस्था में लापरवाही पाई गई।
जेसी बोस वार्ड में नालियां चोक थीं। सफाई, सार्वजनिक यूरिनल निर्माण और सीवर की सफाई भी संतोषजनक नहीं मिली।