{"_id":"67fc1f86ac5f52f89b06f6a0","slug":"the-mercury-suddenly-dropped-by-eight-degrees-due-to-the-down-draft-in-the-capital-lucknow-news-c-13-knp1002-1156007-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: राजधानी में डाउन ड्राफ्ट की घटना से अचानक आठ डिग्री गिरा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: राजधानी में डाउन ड्राफ्ट की घटना से अचानक आठ डिग्री गिरा पारा
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में रविवार को दिन भर उमस भरी गर्मी के बाद शाम में अचानक तेज हवाएं चलने लगीं और थोड़ी देर बाद हवा में अच्छी-खासी ठंडक घुल गई।
मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को दिन भर पांच से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं की रफ्तार शाम को अचानक 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक हो गई। साथ ही पारा अचानक आठ डिग्री तक नीचे गिर गया। मौसम विशेषज्ञों ने पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद बनी ऐसी परिस्थिति को डाउन ड्राफ्ट बताया। सोमवार से दोबारा तापमान और गर्मी में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री की उछाल के साथ 36.2 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं 0.5 डिग्री की बढ़त के साथ रात का पारा 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
जानिए, क्या है डाउन ड्राफ्ट घटना
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बहराइच के आसपास विक्षोभ के पश्च भाग से पैदा हुए तड़ित झंझावात से मध्य क्षोभ मंडल की ठंडी पछुआ हवाएं जमीन पर आ गईं। इससे अचानक हवाओं का वेग बढ़ गया और महज बीस मिनट में पारा आठ डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया। इस रेयर मौसमी घटना को डाउन ड्राफ्ट कहते हैं। आश्चर्य है कि इसका असर बहराइच क्षेत्र से लगभग 100 दूर राजधानी में दिखाई दिया। सोमवार को धूप खिलते ही पारे में उछाल आएगी और मौसम में दोबारा गर्माहट बढ़ेगी।
विज्ञापन
तेज हवा से सुधरी लखनऊ की हवा
रविवार को राजधानी के छह वायु गुणवत्ता मापक स्टेशनों में से कुकरैल, गोमतीनगर, बीबीएयू और अलीगंज की हवा हरे यानी सेहत के लिए अच्छे श्रेणी में रही। लालबाग और तालकटोरा की हवा पीली यानी मध्यम श्रेणी में रिकार्ड की गई।
कुकरैल - 53 - हरा- अच्छा
बीबीएयू- 83 - हरा- अच्छा
गोमतीनगर- 61 - हरा- अच्छा
तालकटोरा - 125 - पीला- मध्यम
अलीगंज- 98 - हरा- अच्छा
लालबाग- 109 - पीला- मध्यम