{"_id":"6842033d3b8771838804e843","slug":"the-maternal-uncles-throat-was-slit-due-to-the-animosity-of-a-rape-case-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1238126-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दुष्कर्म के मुकदमे की रंजिश में रेता था रिश्ते के मामा का गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दुष्कर्म के मुकदमे की रंजिश में रेता था रिश्ते के मामा का गला
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज की शिवलोक कॉलोनी निवासी मॉल कर्मचारी बाबूलाल (26) की चाकू से गला रेतकर हत्या करने वाले रिश्ते के भांजे अनुज को बृहस्पतिवार दोपहर अलीगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाबूलाल की नाबालिग रिश्तेदार से दुष्कर्म के मामले में आरोपी अनुज को जेल जाना पड़ा था। इसी रंजिश में उसने वारदात को अंजाम दिया।
एसीपी अलीगंज धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि सर्विलांस की मदद से माल के वदइया गांव निवासी अनुज कश्यप को मदेयगंज में पक्के पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने कहा कि जेल जाने के बाद से वह बाबूलाल (मूल रूप से सीतापुर के अटरिया निवासी) से बदला लेना चाहता था। जमानत पर बाहर आने के बाद वह कई दिनों से मौके की तलाश में था। बुधवार रात बाबूलाल को घर में अकेला पाकर उसने वारदात को अंजाम दे दिया।
घर में आग लगाने की भी की थी कोशिश
बाबूलाल की पत्नी पूजा ने बुधवार देर रात अनुज के खिलाफ अलीगंज थाने में हत्या का केस दर्ज कराया था। बताया कि उनका पांच साल का बेटा अंश ननिहाल (इंदिरानगर) गया था। वह बुधवार को नौ माह की बेटी इरा के साथ उसे लेने मायके गई थीं। रात 11.30 बजे पिता भानु कश्यप के साथ घर लौटीं तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। झांककर देखा तो बाबूलाल खून से लथपथ पड़े थे। पास ही अनुज खड़ा था। वह खून से लथपथ अपनी शर्ट उतारकर पति को पहन रहा था। पूजा ने शोर मचाते हुए अनुज से कहा कि तुमने यह ठीक नहीं किया। इस पर उसने जवाब दिया कि हमें जो करना था कर दिया। अनुज ने पास में मौजूद गैस सिलिंडर खोलकर कमरे में आग लगाने की कोशिश की। शोर सुन आसपास के लोग जमा हो गए तो अनुज सिलिंडर से रोशनदान को तोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
नौ माह जेल में रहा था अनुज
एसीपी ने बताया कि बीते साल पूजा गर्भवती थी तो उनकी देखरेख के लिए बाबूलाल की नाबालिग रिश्तेदार घर आकर रही थी। अनुज का बाबूलाल के घर आना-जाना था। अनुज ने किशोरी को जाल में फंसाया और भगा ले गया। इस पर बाबूलाल के ससुर ने अनुज के खिलाफ अलीगंज थाने में किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने किशोरी को बरामद करते हुए दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई थी। अनुज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। नौ माह जेल में रहने के बाद अनुज 15 दिन पहले ही जमानत पर रिहा हुआ था। अनुज को लगता था कि उसके खिलाफ दर्ज केस के पीछे बाबूलाल का हाथ है। इसी रंजिश में उसने हत्या कर दी। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल चाकू, लोहे का पाइप व स्कूटी बरामद कर ली है।