फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The mantra of Yoga resonated across sports grounds, conveying the message of a healthy life.

Lucknow News: खेल मैदानों में गूंजा योग का मंत्र, दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

Mon, 22 Jun 2026 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
The mantra of Yoga resonated across sports grounds, conveying the message of a healthy life.
केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित योग शिविर 
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजधानी के खेल मैदान योगमय नजर आए। कुश्ती, कराटे, कलारीपयट्टू समेत विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने योगाभ्यास कर फिटनेस, एकाग्रता और अनुशासन का संदेश दिया। स्टेडियमों, खेल अकादमियों और पार्कों में आयोजित कार्यक्रमों में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के महत्व को रेखांकित किया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ा विभाग की ओर से केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित योग शिविर में मुख्य अतिथि अपर जिला अधिकारी (न्यायिक) आरबी सिंह मौजूद रहे। योग प्रशिक्षक डॉ. मालविका बाजपेयी, सहायक प्रशिक्षक निशीत दीक्षित और विकास पांडे ने खिलाड़ियों को विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास कराया। वहीं चौक स्टेडियम में उप क्रीड़ा अधिकारी मुशर्रफ खान के निर्देशन में योग शिविर आयोजित हुआ। गोमती नगर के विनय खंड और विजयंत खंड मिनी स्टेडियम में भी बच्चों ने योग कर फिटनेस का संदेश दिया। विजयंत खंड मिनी स्टेडियम में कार्यक्रम का संचालन उप क्रीड़ा अधिकारी मोहम्मद अकरम के निर्देशन में हुआ।
विज्ञापन

कुश्ती खिलाड़ियों ने किया योगाभ्यास
भारतीय खेल प्राधिकरण के लखनऊ नेताजी सुभाष क्षेत्रीय केंद्र में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पहलवान अमन सहरावत मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर गोगी कोगुआशवली (हाई परफार्मेंस डायरेक्टर, ग्रीको-रोमन, कुश्ती), शाको बें टनडस (विदेशी कोच, जूनियर कुश्ती टीम), उषा यादव (राज्य स्तरीय योग स्वर्ण पदक वजेता) मौजूद रही। इसके पहले साइकिलिंग रैली निकाल कर भी फिटनेस का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कलारीपयट्टू संघ के तत्वावधान में प्रदेश के विभिन्न जिलों में योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। लखनऊ में आईआईएम रोड स्थित जॉगर्स पार्क में आईबीएसए कलारी खेल अकादमी की देखरेख में सामूहिक योगाभ्यास हुआ। संघ के प्रदेश महासचिव प्रवीन गर्ग ने युवा खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के साथ योगासन तथा प्राणायाम का अभ्यास किया।
अखिल भारतीय स्वदेशी खेल एसोसिएशन की ओर से पहली बार डॉ. भीमराव आंबेडकर महासभा परिसर (विधानसभा के सामने) में विशेष योग कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि सेक्रेटरी जनरल एके सक्सेना ने योग को स्वस्थ जीवन की आधारशिला बताते हुए इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। योग प्रशिक्षिका ऋचा गुप्ता ने करीब डेढ़ घंटे तक प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया।


स्मृति विहार पार्क में आयुष विभाग और नगर निगम की ओर से आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में चैंपियंस ऑफ चैंपियंस अकादमी, इंदिरा नगर के कराटे खिलाड़ियों ने भी भाग लिया। खिलाड़ियों ने प्रशिक्षकों के निर्देशन में योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ओपी श्रीवास्तव मौजूद रहे। पार्षद भृगुनाथ शुक्ला सहित आयुष विभाग के अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed