फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The lowest female voters in Srojninagar

सबसे कम महिला वोटर सरोजनीनगर में

Sun, 09 Nov 2014 09:23 AM IST
ज्ञान सक्सेना/अमर उजाला, लखनऊ
ज्ञान सक्सेना/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 09 Nov 2014 09:23 AM IST
विज्ञापन
The lowest female voters in Srojninagar

निर्वाचन आयोग से लेकर प्रशासन व सामाजिक सरोकार से जुड़े संगठनों द्वारा मतदाता जागरूकता को संचालित कार्यक्रमों के बावजूद आधी आबादी उदासीन है।

विज्ञापन


इसके चलते ही जिले के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों की वर्तमान में तैयार मतदाता सूचियों में पुरुष वोटर भारी हैं। किसी भी विधानसभा क्षेत्र में महिला मतदाताओं की संख्या का तय मानक की कसौटी पर खरा नहीं उतरता।
विज्ञापन


सबसे खराब स्थिति सरोजनीनगर क्षेत्र की है, जहां पुरुष मतदाताओं के मुकाबले महिला वोटरों की संख्या प्रति एक हजार पर मात्र 829 है।

दूसरे नंबर पर कैंट व तीसरे पर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इसके इतर वोटर लिस्ट में सर्वाधिक महिला मतदाताओं में मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र वर्तमान में टॉप पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान किसी भी विधानसभा सीट में प्रति एक हजार पुरुष पर मानक के तहत 906 महिला मतदाताओं की संख्या का आंकड़ा नहीं मिला है।

इससे परेशान जिला प्रशासन ने अब पुनरीक्षित अभियान के बचे हुए समय में सभी विधानसभा क्षेत्रों में महिला मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने को विशेष प्रयास करने का फैसला किया है।

इसके तहत महिला मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने को बीएलओ स्तर पर अलग से डोर-टू-डोर निरीक्षण कर सत्यापन कार्य कराया जाएगा।

साथ ही आयोग द्वारा आयु सीमा ग्रुप के तहत वोटर लिस्ट में दर्ज होने वाले मतदाताओं की संख्या भी हर विधानसभा क्षेत्र में तय मानक से काफी पीछे हैं।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम प्रशासन राजेश पांडेय ने बताया कि पुनरीक्षण अभियान के बचे हुए समय में अब इन दोनों ही बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित कर इसमें हर संभव स्तर पर अपेक्षित सुधार की कार्रवाई कराई जाएगी।

इसके लिए संचालित अभियान के दौरान हर वीआरसी पर नामित एआरओ की निगरानी में बीएलओ को ऐसे चिह्नित घरों में भेज कर महिला वोटरों के नाम का सत्यापन कराया जाएगा।


जहां आशंकित तौर पर महिला वोटर होने के बावजूद उनके नाम वोटर लिस्ट में दर्ज न होने की जानकारी मिलेगी। दूसरी ओर, मानक के इतर जिले में मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट में यह आंकड़ा प्रति एक हजार पर 878 महिला वोटरों का है।

इसी तरह मध्य विधानसभा में प्रति एक हजार पुरुष मतदाताओं के इतर 874, पूर्व में 871, मलिहाबाद में 852, उत्तर में 848, बीकेटी में 847, पश्चिम में 846, कैंट में 837 और सरोजनीनगर में 829 महिला मतदाताओं के नाम ही वोटर लिस्ट में दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed