फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The literary world cannot forget the achievements of Maulana Azad.

Lucknow News: मौलाना आजाद की उपलब्धियों को नहीं भुला सकता साहित्यिक जगत

Fri, 07 Nov 2025 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 07 Nov 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
The literary world cannot forget the achievements of Maulana Azad.
मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के नदवा रोड स्थित लखनऊ कैंपस में बृहस्पतिवार को आजाद समारोह
लखनऊ। मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के नदवा रोड स्थित लखनऊ कैंपस में बृहस्पतिवार को आजाद समारोह हुआ। परिसर में मौलाना आजाद के जीवन और कार्यों से जुड़ी प्रदर्शनी भी लगी। कार्यक्रम में ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि के कला संकाय के विभागाध्यक्ष प्रो. सौबान सईद ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद की उपलब्धियों को वैज्ञानिक और साहित्यिक जगत कभी भी भुला नहीं सकता है। कैंपस की प्रभारी निदेशक प्रो. हुमा याकूब ने कहा कि मौलाना आजाद हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं। इस दौरान भारत की आधुनिक शिक्षा प्रणाली और मौलाना आजाद की सेवाएं विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें मुमताज पीजी काॅलेज के जमशेद फारूकी ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर मौलाना आजाद विवि की कुलसुम परवीन रहीं। मौके पर प्रदर्शनी के समन्वयक डॉ. जीशान हैदर, संयोजक डॉ. इशरत नाहिद, सुमामा फैसल, डॉ. सरफराज अहमद खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed