फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The lift got stuck on the second floor, two employees were stuck for three hours

Lucknow News: दूसरी मंजिल पर अटकी लिफ्ट, तीन घंटे तक फंसे रहे दो कर्मचारी

Wed, 16 Jul 2025 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
The lift got stuck on the second floor, two employees were stuck for three hours
लिफ्ट खोलने का प्रयास करते कर्मचारी।
लखनऊ। हजरतगंज में जवाहर भवन के पीछे स्थित चार मंजिला प्रेम प्लाजा इमारत की लिफ्ट सोमवार रात 2:30 बजे अचानक अटक गई। इसमें निजी कंपनी के दो कर्मचारी तीन घंटे तक फंसे रहे। इस दौरान उनकी हालत बिगड़ गई। दमकल कर्मियों ने औजारों की मदद से किसी तरह लिफ्ट खोलकर मंगलवार तड़के पांच बजे दोनों को निकाला।
विज्ञापन

सदर निवासी अपूर्व वर्मा और सआदतगंज के ओजस्वी वर्मा प्रेम प्लाजा के तीसरे तल पर स्थित निजी कंपनी में काम करते हैं। रात 2:30 बजे दोनों नाइट शिफ्ट खत्म करके दफ्तर से निकले। उनके लिफ्ट में प्रवेश करते ही कुछ आवाज आई और फिर लिफ्ट दूसरी मंजिल पर अटक गई। दोनों ने दरवाजा खोलने भरसक प्रयास किया, पर असफल रहे। इस पर साथियों को फोन कर जानकारी दी। आनन-फानन पूरा स्टाफ दूसरे तल पर पहुंच गया और लिफ्ट टेक्नीशियन को बुलाया गया। वह सुबह पांच बजे तक प्रयास करता रहा, पर लिफ्ट खुल न सकी।
विज्ञापन


दोनों कर्मचारियों की बिगड़ी तबीयत
लिफ्ट में फंसे अपूर्व और ओजस्वी की तबीयत बिगड़ने लगी। बाहर मौजूद साथियों ने पुलिस व दमकल को सूचना दी गई। कुछ ही देर में एफएसओ हजरतगंज रामकुमार रावत एमडीआरवी वाहन और टीम के साथ पहुंचे। आधे घंटे की मशक्कत कर औजारों से उन्होंने लिफ्ट का दरवाजा खोलकर दोनों को निकला। इसके बाद अपूर्व व ओजस्वी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मेडिकल चेकअप के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed