फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The length of 146 platforms at 52 stations, including Charbagh, will be increased.

Lucknow News: चारबाग सहित 52 स्टेशनों के 146 प्लेटफॉर्मों की बढ़ेगी लंबाई

Sat, 04 Apr 2026 01:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
The length of 146 platforms at 52 stations, including Charbagh, will be increased.
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन आने वाली 24 बोगियों तक वाली ट्रेनों को अब आउटर पर रुकने के संकट से मुक्ति मिल जाएगी। प्लेटफॉर्मों की लंबाई बढ़ाई जाएगी, जिससे ट्रेनें आसानी से स्टेशन पहुंचेंगी। इससे यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने-उतरने में आसानी हो जाएगी। वहीं, पार्सल की लोडिंग-अनलोडिंग में भी दिक्कतें नहीं होंगी।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारी बताते हैं कि प्लेटफॉर्मों की लंबाई कम होने पर फुल रैक यानी 22 से 24 बोगियों वाली ट्रेनें फिट नहीं हो पाती हैं। इससे कुछ बोगियां प्लेटफॉर्म के बाहर रह जाती है, जिससे यात्रियों को बोगियों से उतरने व उनमें चढ़ने में दिक्कतें होती हैं। इतना ही नहीं, पार्सलयान प्लेटफाॅर्म के बाहर होने पर कई बार बगैर पार्सल अनलोड किए ही ट्रेन रवाना हो जाती है। ऐसे में रेलवे ने पहले चरण में उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे के 52 स्टेशनों के 146 प्लेटफॉर्मों की लंबाई बढ़ाने की योजना बनाई है। इन पर करीब 198 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बजट में इसके लिए जोनवार प्रावधान किया गया है। अप्रैल के अंत से काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


आउटर पर रुकने का झंझट भी होगा खत्म
रेलवे अधिकारी बताते हैं कि चारबाग स्टेशन पर दो, तीन, चार व पांच नंबर प्लेटफॉर्मों की लंबाई बढ़ाई जाएगी। अभी तक प्लेटफॉर्म नंबर एक की लंबाई ही सर्वाधिक है, जिससे फुल रैक की ट्रेनें यहां आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुल रैक से चलानी हैं ट्रेनें
रेलवे बोर्ड ने उत्तर, पूर्वोत्तर सहित सभी रेलवे जोनों को निर्देशित किया है कि जिन ट्रेनों को कम बोगियों के साथ चलाया जा रहा है, उन्हें फुल रैक के साथ चलाया जाए। मसलन, जिन ट्रेनों में 15 से 18 बोगियां लगाई गई हैं, उनमें बोगियों की संख्या 22 से 24 कर दी जाए। फुल रैक होने पर ट्रेनों के लिए प्लेटफार्मों की लंबाई बढ़ाना मजबूरी भी है।


तीन से पांच सौ मीटर तक बढ़ेगी लंबाई
प्लेटफार्मों की लंबाई बढ़ाने के लिए सर्वे भी कराया गया है। इसमें यह बात सामने आई है कि ज्यादातर प्लेटफार्मों की लंबाई तीन से पांच सौ मीटर तक बढ़ाई जाएगी। इससे उनकी लंबाई 12 से 15 सौ मीटर तक हो जाएगी।

प्रतीकात्मक।

प्रतीकात्मक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed