{"_id":"5f0093491f07406177171641","slug":"the-law-and-order-situation-in-up-is-frightening-said-priyanka-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में कानून-व्यवस्था की स्थिति भयावह, अपराधियों व नेताओं के गठजोड़ को उजागर करेगी कांग्रेस : प्रियंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में कानून-व्यवस्था की स्थिति भयावह, अपराधियों व नेताओं के गठजोड़ को उजागर करेगी कांग्रेस : प्रियंका
Sat, 04 Jul 2020 08:03 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 04 Jul 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को प्लानिंग और रणनीति ग्रुप के नेताओं के साथ ऑनलाइन बैठक की। तय हुआ कि बिगड़ती कानून-व्यवस्था और जंगलराज के खिलाफ कांग्रेस अभियान चलाएगी। आगामी पंचायत चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
बैठक में प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति भयावह हो गई है। कानून का राज संकल्पपत्र में सिमट कर रह गया है। पूरे प्रदेश में अराजकता है। जनता के साथ-साथ अब पुलिस भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। खुलेआम घात लगाकर पुलिस पार्टी पर हमला करने वालों को सत्तापक्ष का संरक्षण मिला हुआ है। अपराधियों को शासन-प्रशासन और पुलिस का तनिक भी भय नहीं रह गया है। ऐसे में भाजपा सरकार में पनप रहे राजनेता-अपराधी गठजोड़ का कांग्रेस भंडाफोड़ करेगी। अपराधियों और उनको संरक्षण देने वाले सत्ताधारी नेताओं को बेनकाब करेगी।
विज्ञापन
वाराणसी: प्रियंका गांधी के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता ने दिया आवास, केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय के हैं रिश्तेदार
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश में बढ़ते अपराध और सत्तापक्ष व अपराधियों के गठजोड़ को बेनकाब करते हुए प्रदेश में ऑनलाइन कैंपेन चलाएंगे। इसके तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हुए जंगलराज के खिलाफ कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता रविवार को फेसबुक लाइव होंगे। आम नागरिकों से अपील करेंगे कि वे सोशल मीडिया के माध्यमों से ऐसे मामले को लोगों के बीच रखें। अगर आपराधिक समस्याओं को लेकर कोई शिकायत है तो चिट्ठी लिखकर जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से सीधे संपर्क करें। कांग्रेस इन सभी चिट्ठियों को राज्यपाल और मानवाधिकार आयोग को सौंपकर प्रदेश की खस्ताहाल स्थिति से अवगत कराएगी।
बैठक में कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’, कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता दीपक सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला व जितिन प्रसाद, पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी, प्रदीप जैन आदित्य, आरके चौधरी, इमरान मसूद, राजाराम पाल मौजूद रहे।