फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The knowledge gained from this school took us to America and Japan

Lucknow News: इस पाठशाला से मिले ज्ञान ने पहुंचाया अमेरिका और जापान

Fri, 06 Dec 2024 07:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 06 Dec 2024 07:06 PM IST
विज्ञापन
The knowledge gained from this school took us to America and Japan
कालीचरण पीजी कॉलेज के स्थापना दिवस पर सम्मानित हुए पूर्व छात्रों के साथ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश प
लखनऊ। जब गांव से निकलकर 1979 में चौक के कालीचरण कॉलेज में नौवीं कक्षा में दाखिला लिया तो पता नहीं था कि इस पाठशाला से मिला ज्ञान जापान और अमेरिका की यात्रा करवा देगा। ये बातें लखनऊ विवि में वनस्पति विज्ञान के पूर्व अध्यक्ष और शिक्षक प्रो. मुन्ना सिंह ने कहीं। वह कालीचरण पीजी कॉलेज में 51वें स्थापना दिवस पर खुद को सम्मानित किए जाने पर काफी भावुक हो गए।
विज्ञापन


प्रो. मुन्ना सिंह ने कहा कि मैं उस गांव से आता था, जहां हर बरसात में गांव डूबता था और साथ ही डूबते थे हमारे सपने। पढ़ाई के प्रति समर्पण और गुरुओं का आशीर्वाद था कि जिस संस्थान में उच्च शिक्षा की पढ़ाई वहीं शिक्षक बना और फिर कानपुर के कृषि विवि में कुलपति बनने का अवसर भी मिला। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पांच पूर्व छात्रों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में प्रो. मुन्ना सिंह के अलावा अतुल कुमार टंडन, रवि कुमार टंडन, कुंवर जी टंडन और राहुल द्विवेदी शामिल रहे।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि कालीचरण कॉलेज को उच्च शिक्षा का प्रतिमान बनाने में स्व. लालजी टंडन का बहुत योगदान है। टंडन जी ने महाविद्यालय को अपने घर की तरह सजाया। यहां की इमारत उनकी देखभाल और संरक्षण की देन है। उप मुख्यमंत्री ने छात्रों से कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है, जो पढ़ेगा वही सफलता के प्रतिमान गढ़ेगा। विशिष्ट अतिथि एकेटीयू के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि 21वीं सदी तकनीक की है, बिना इसके ज्ञान के हम दुनिया की बराबरी नहीं कर सकते हैं। विधायक गोविंद नारायण शुक्ला ने छात्रों को शुभकामनाएं दी। प्रबंधक इंजी. वीके मिश्रा, प्राचार्य प्रो. चंद्रमोहन उपाध्याय, प्रधानाचार्य अनिल मिश्रा और बड़ी संख्या में शिक्षाविद व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मानित हुए पूर्व छात्रों ने साझा किए अनुभव

कॉलेज ने हासिल कराया यूपी टॉपर का गौरव
कक्षा तीन में इस विद्यालय जुड़ा तो इंटर तक यहां पढ़ाई की। यहां के शिक्षक अपने विषयों में पारंगत थे। उनकी वजह से ही 1975 में जब 12वीं बोर्ड के परिणाम आए तो मैं यूपी का टॉपर बना। इसके बाद आईआईटी में चयन हुआ। वर्तमान में कर्नाटक के टेलीकॉम विभाग में सलाहकार पद से सेवानिवृत्त हूं।
- अतुल कुमार टंडन
--------------------------------------------------
आज दोबारा बन गया विद्यार्थी

छह दशक बाद कॉलेज में सम्मानित होने आया हूं। इतनी खुशी है कि बयां करने के लिए शब्द नहीं है। कक्षा दो से लेकर 12वीं तक यहां का छात्र रहा हूं। इसके बाद लविवि में बीएससी में दाखिला लिया और फिर सरकारी सेवा में चयन हो गया। अभी टेलीकॉम विभाग में एजीएम पद से सेवानिवृत्त हूं।
- रवि कुमार टंडन
---------------------------------------------

जहां पढ़ा, वहीं के बच्चों को पढ़ाया

कालीचरण विद्यालय में कक्षा तीन में दाखिला लिया और हाईस्कूल तक पढ़ाई की। लविवि से स्नातक करने का बाद फिर कुछ दिनों तक विद्यालय में पढ़ाने का अवसर भी मिला। इसके बाद प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से बैंक में नौकरी लग गई। इस समय डीजीएम पद से सेवानिवृत्त हूं।
- कुंवर जी टंडन
------------------------------------------------
खेल प्रतिभा को विद्यालय ने निखारा

मुझे खेलने का हमेशा से शौक रहा। इस हुनर को तब पहचान मिली, जब विद्यालय में दाखिला लिया। कक्षा 6 से 9 तक यहां का हिस्सा रहा और विद्यालय को खेल में अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ख्याति दिलाई। मैंने विद्यालय के लिए नौ राष्ट्रीय, 15 ओपन टूर्नामेंट और चार बार इंटरनेशनल हैंडबाल मैच खेले। इसी कोटे से नौकरी मिली और अब सीमा सुरक्षा बल में जेसीओ हूं।
राहुल द्विवेदी

--------------------------


कांच के गिलास में पिलाते थे आधी चाय
डिप्टी सीएम ने मंच से जब अपने छात्र दिनों का किस्सा साझा किया तो सभागार का हर व्यक्ति हंस पड़ा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में महाविद्यालय के प्रबंधक इंजी. वीके मिश्रा जी का ऑफिस उस समय निशातगंज पुल के नीचे हुआ करता था। छात्रसंघ के दिनों में जब हम इनके पास जाते थे तो ये कांच के गिलास में आधी चाय पिलाते थे। आज इनसे इस तरह मुलाकात होगी, सोचा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed