फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The issue of the demolition of Maharshi Supanch Sudarshan Vatika has heated up.

Lucknow News: महर्षि सुपंच सुदर्शन वाटिका को तोड़े जाने का मुद्दा गरमाया

Sat, 13 Jun 2026 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
The issue of the demolition of Maharshi Supanch Sudarshan Vatika has heated up.
महर्षि सुपंच सुदर्शन वाटिका का अब ऐसा है हाल।
लखनऊ। लालबाग के भोपाल हाउस की सही सलामत महर्षि सुपंच सुदर्शन वाटिका को फिर से बनाने के नाम पर तोड़े जाने का विवाद गरमा गया है। एलडीए इसे फिर से संवार रहा है, लेकिन उसने इस बारे में नगर निगम प्रशासन या क्षेत्रीय पार्षद से कोई राय या सहमति नहीं ली। अब पार्षद मामले को नगर निगम सदन में उठाएंगे।
विज्ञापन

भोपाल हाउस की सुपंच सुदर्शन वाटिका हजरतगंज रामतीरथ वार्ड में आती है। इस वार्ड से लगातार पांच बार से भाजपा के नागेंद्र सिंह चौहान पार्षद हैं। उन्होंने कहा कि साल 2005 में उन्होंने इसका निर्माण कराया था। उसके बाद हजरतगंज बाजार के 200 साल पूरे होने पर करीब 15 साल पहले इसे संवारा गया था। बीते साल ही इसकी बाउंड्री भी ऊंची कराई गई थी, ताकि आसपास के दुकानदार उसमें गंदगी न डाल सकें। यह पार्क नगर निगम का है, इसमें कुछ करने से पहले एलडीए को एनओसी लेनी चाहिए थी, मगर उसने ऐसा नहीं किया। शहर में और बहुत से पार्क हैं, जो बजट के अभाव में बदहाल पड़े हैं। बने पार्क को तोड़कर फिर बनाने का काम करना सिर्फ पैसे की बर्बादी है। पार्षद ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत महापौर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त गौरव कुमार और मुख्य अभियंता महेश वर्मा से की है। अब इस मामले को वह नगर सदन में उठाएंगे।

महर्षि सुपंच सुदर्शन वाटिका का अब ऐसा है हाल।

महर्षि सुपंच सुदर्शन वाटिका का अब ऐसा है हाल।

महर्षि सुपंच सुदर्शन वाटिका का अब ऐसा है हाल।

महर्षि सुपंच सुदर्शन वाटिका का अब ऐसा है हाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed