फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The intensity of the storm and rain has reduced, now the heat of May will show its colours

Lucknow News: आंधी बारिश का जोर हुआ कम, अब रंग दिखाएगी मई की गर्मी

Wed, 07 May 2025 03:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 03:00 PM IST
विज्ञापन
The intensity of the storm and rain has reduced, now the heat of May will show its colours

विज्ञापन
- अगले पांच दिनों में पारे में 5 डिग्री सेल्सियस तक की उछाल के आसार
- तराई व पश्चिम के 20 जिलों में ही सकती है गरज चमक

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं और बूंदाबांदी का दायरा सिमटने के बाद अब धूप और गर्म हवाओं ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश में लोगों को अब मई की तीखी गर्मी के लिए कमर कसना होगा।

मौसम विभाग का कहना है कि अब पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ने से उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों को छोड़कर बाकी जगहों पर आने वाले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने वाला है। इसके साथ ही धीरे-धीरे पारे में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


बीते कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में चल रही झोंकेदार हवाओं और छिटपुट बूंदाबांदी से भीषण गर्मी से राहत मिली थी। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को प्रदेश के तराई और पश्चिमी हिस्सों समेत 20 जिलों में गरज चमक की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ और वेदर सिस्टम का असर अब सिमट गया है। तराई और कुछ पश्चिमी जिलों को छोड़कर बाकी हिस्सा अगले कुछ दिनों तक शुष्क रहने वाला है। इस दौरान तापमान का बढ़ना जारी रहेगा। अगले 4 से 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की उछाल आने की संभावना है।


राजधानी लखनऊ में भी बुधवार को धूप और उमस भरी गर्मी अपने पूरे रंग में दिखी। पूर्वा हवाओं की रफ्तार घट कर 15 से 20 किमी प्रति घंटे तक आ पहुंची।


- यहां है मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी
सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, प्रयागराज, वाराणसी, भदोही, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद व आसपास के इलाकों में ।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed