फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The inspector lodged an FIR for the murder of a woman at the Jankipuram police station

Lucknow News: दरोगा ने जानकीपुरम थाने में दर्ज कराई महिला की हत्या की एफआईआर

Mon, 17 Nov 2025 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 17 Nov 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
The inspector lodged an FIR for the murder of a woman at the Jankipuram police station
लखनऊ। जानकीपुरम के अजनहर कला गांव में सात नवंबर की सुबह सड़क किनारे चादर में लिपटे मिले महिला के शव के मामले में हत्या का केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण कोमा आया है। सिर पर चोट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार को दरोगा नीलेंद्र प्रताप की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ महिला की हत्या कर शव को फेंकने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने महिला के शव की शिनाख्त के लिए काफी प्रयास किया, पर सफलता नहीं मिली। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर शव की फोटो प्रसारित की गई है। गुमशुदा महिलाओं के परिवार वालों की सूची निकालकर एक-एक से संपर्क किया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली, पर न कोई संदिग्ध वाहन दिखा और न ही कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed