फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The Indian and Afghan teams will arrive today.

Lucknow News: आज पहुंचेंगी भारत व अफगानिस्तान की टीमें

Mon, 15 Jun 2026 01:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
The Indian and Afghan teams will arrive today.
लखनऊ। इकाना स्टेडियम में 17 जून को होने वाले दूसरे वनडे मुकाबले के लिए भारत और अफगानिस्तान की टीमें सोमवार को लखनऊ पहुंच जाएंगी। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को एक-एक करके दोनों टीमें अभ्यास करके अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देंगी।
विज्ञापन

अफगानिस्तान के खिलाड़ी दोपहर डेढ़ से चार बजे और भारतीय टीम के खिलाड़ी शाम चार से सात बजे तक नेट्स में पसीना बहाएंगे। मुकाबले में विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को छोड़कर अन्य सभी खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। इसमें दिग्गज भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा के अलावा भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, केएल राहुल और अर्शदीप सिंह से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने सात विकेट से आसान जीत दर्ज करते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली थी। ऐसे में टीम की नजरें लखनऊ में जीत के साथ सीरीज पर कब्जा करने पर होंगी। मुकाबले में पदार्पण करने वाले हर्ष दुबे और गुरुनूर बरार ने तीन-तीन विकेट चटकाए, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 84 रन बनाकर टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed