फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The incomplete, unpaved road will be paved, easing commute for the population of 35 villages.

Lucknow News: अधूरी कच्ची सड़क पक्की बनेगी, 35 गांवों की आबादी का आवागमन होगा सुगम

Thu, 10 Sep 2026 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
The incomplete, unpaved road will be paved, easing commute for the population of 35 villages.
खस्ताहाल सड़क और किसानों से बात करते एसडीएम।
नगराम। कमालपुर विचलका की अधूरी कच्ची सड़क को पक्का कराने के लिए धूप और बारिश में 22 दिन से धरने पर डटे किसानों की आखिरकार जीत हो गई। 700 मीटर कच्ची सड़क अब पक्की बनेगी, जिससे करीब 35 गांवों की आबादी का आवागमन सुगम होगा। सड़क निर्माण का काम बृहस्पतिवार से शुरू होगा। यह काम लोक निर्माण विभाग ही करेगा। यह भरोसा दिलाकर मोहनलालगंज के एसडीएम आकाश सिंह ने बुधवार को किसानों का धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम विशाख जी के हस्तक्षेप पर कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक हुई। इसमें एसडीएम, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता और वन विभाग के अधिकारी भी शामिल रहे। किसानों की समस्या सुनने के बाद डीएम ने लोक निर्माण विभाग को अधूरी सड़क का निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए। इसके बाद एसडीएम धरनास्थल पर पहुंचे और किसानों के बीच अधूरी सड़क बनवाने की घोषणा की। इससे किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

एसडीएम ने बारिश खत्म होते ही अधूरी सड़क का निर्माण शुरू कराने का भरोसा दिया। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार से कच्ची सड़क के गड्ढों को भरने के लिए मिट्टी डाली जाएगी। वार्ता में एसीपी राजेश सिंह, नगराम थानाध्यक्ष अंजनी सिंह और किसानों की ओर से प्रदेश अध्यक्ष प्रताप बहादुर सिंह, प्रदेश सचिव दिनेश यादव, संगठन के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव, मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र और राष्ट्रीय कमेटी के सदस्य रत्नेश प्रधान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा
10 अगस्त को स्कूली बच्चों को लेकर जा रही वैन कच्ची सड़क के कारण नाले में गिर गई थी। बड़ा हादसा बच गया था, लेकिन कई बच्चे चोटिल हो गए थे। तभी अमर उजाला ने इस कच्ची सड़क को पक्का कराने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद किसानों ने 22 दिन तक आंदोलन चलाया। बुधवार शाम चार बजे धरनास्थल के मंच से पक्की सड़क बनाए जाने की घोषणा की गई।

इन गांवों को होगा फायदा
समेसी, कलंदरखेड़ा, शुकुलवा, छेदा खेड़ा, पटवा खेड़ा, छतौनी, गढ़ा, असलमनगर, इस्माइलनगर, हुसैनाबाद, कमालपुर विचलका, बल्दी खेड़ा, रामबक्स खेड़ा, शंकर खेड़ा, भवानी खेड़ा, रसूलपुर, कुंबहरा, पचौरी और तमोरिया समेत करीब 35 गांवों के लोगों को ब्लॉक और तहसील मुख्यालय आने-जाने में सहूलियत होगी।

खस्ताहाल सड़क और किसानों से बात करते एसडीएम।

खस्ताहाल सड़क और किसानों से बात करते एसडीएम।

खस्ताहाल सड़क और किसानों से बात करते एसडीएम।

खस्ताहाल सड़क और किसानों से बात करते एसडीएम।

खस्ताहाल सड़क और किसानों से बात करते एसडीएम।

खस्ताहाल सड़क और किसानों से बात करते एसडीएम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed