फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The hotel owner, along with his brother and friends, had committed theft in a liquor shop

Lucknow News: होटल संचालक ने भाई व साथियों के साथ की थी शराब की दुकान में चोरी

Sun, 14 Dec 2025 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 14 Dec 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
The hotel owner, along with his brother and friends, had committed theft in a liquor shop
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
लखनऊ। कृष्णानगर वीआईपी रोड स्थित शराब की दुकान में चोरी होटल संचालक और उसके भाई ने छह साथियों के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने गैंग का खुलासा करते हुए सभी को गिरफ्तार कर दो पेटी शराब, 30500 रुपये और घटना में इस्तेमाल किया गया ऑटो बरामद किया है।
विज्ञापन


एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा ने बताया कि सात दिसंबर को चोर राजीव कुमार श्रीवास्तव की शराब की दुकान का शटर तोड़कर शराब की पेटियां और नकदी चोरी कर ले गए थे। इस मामले में राजीव ने 10 दिसंबर को कृष्णानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने फुटेज व सर्विलांस की मदद से शनिवार को लोकबंधु अस्पताल के पास से आठ आरोपियों गौतमपल्ली जियामऊ निवासी शुभम तिवारी, डालीगंज निवासी आशीष यादव, हजरतगंज निवासी ओमप्रकाश यादव, हजरतगंज निवासी अमर सिंह, मड़ियांव निवासी पिंटू, हुसैनगंज निवासी मिथुन, नाका निवासी शिवम कुमार और बस्ती कप्तानगंज निवासी विनय सिंह को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


एसीपी ने बताया कि आरोपी मिथुन चारबाग स्थित होटल एसएस को किराये पर लेकर चलता है। आरोपी पिंटू उसका सगा भाई है। दोनों मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मालदा के रहने वाले हैं। आरोपी आशीष यादव मूल रूप से रायबरेली के बछरावां का निवासी है और पेशे से प्राइवेट चालक है। आरोपी शुभम तिवारी उन्नाव के औरास का रहने वाला है और कैब चलता है। ओमप्रकाश मूल रूप से बहराइच के कैसरगंज का निवासी है और मजदूरी करता है। शिवम कुमार मूल रूप से हरदोई के पिहानी का निवासी है और एसएस होटल में काम करता है। आरोपी विनय सिंह रियल एस्टेट कारोबारी है। आरोपी ओमप्रकाश के खिलाफ लखनऊ के अलग-अलग थानों में चोरी के 31 और आशीष यादव के खिलाफ लखनऊ, प्रतापगढ़ और रायबरेली में चोरी के आठ मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल में रखते थे चोरी की शराब, रात में ब्लैक में बेचते थे

एसीपी ने बताया कि आरोपी होटल संचालक मिथुन व उसका भाई पिंटू गैंग के लोगों के साथ पहले बंद शराब की दुकानों की रेकी करते थे और फिर मौका देखकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। चोरी का माल आरोपी मिथुन होटल में रखता था और फिर चारबाग व उसके आसपास इलाके में ड्राई डे व रात के समय ऊंचे दाम में बेचता था।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article