फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The High Court deposited Rs 35 crore in house tax with the Municipal Corporation.

Lucknow News: हाईकोर्ट ने नगर निगम में जमा किया 35 करोड़ रुपये गृहकर

Thu, 19 Feb 2026 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
The High Court deposited Rs 35 crore in house tax with the Municipal Corporation.
गृहकर जमा कराने पर जोन चार की टीम का हुआ सम्मान।
लखनऊ। नगर निगम की गृहकर वसूली में बुधवार को जबरदस्त इजाफा हुआ। हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने नगर निगम को एकमुश्त 35 करोड़ रुपये गृहकर अदा किया। इससे नगर निगम के जोन चार ने गृहकर वसूली का आंकड़ा भी 100 करोड़ रुपये पार कर लिया।
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव और चिनहट द्वितीय वार्ड के कर निरीक्षक अजय वर्मा ने बताया कि हाईकोर्ट के नए भवन का गृहकर 2016 से अब तक का है। इसके लिए नगर निगम की ओर से लगातार प्रयास किया गया। जिस पर बजट स्वीकृत हुआ और एक साथ 35 करोड़ रुपये जमा हुए। कर निरीक्षक ने बताया कि नगर निगम के आठ जोन हैं और हाईकोर्ट का गृहकर जमा होने के बाद जोन चार गृहकर वसूली में 100 करोड़ का आंकड़ा पारकर नंबर वन बन गया है। पिछले साल की तुलना में अकेले चिनहट द्वितीय वार्ड की वसूली 64 करोड़ रुपये पहुंच गई, जो बीते साल से करीब दोगुना है।
विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र सील, यूपी एग्रो का बैंक खाता सीज

नगर निगम जोन सात के कर अधीक्षक अजीत राय ने बताया कि उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के देवा रोड चिनहट स्थित उपकेंद्र पर 1,98,85,360 रुपये गृहकर बकाया है। नोटिस जारी होने के बाद भी उपकेंद्र सील कर दिया गया है। हालांकि, बिजली आपूर्ति बाधित नहीं की गई है, सिर्फ इंजीनियरों के कमरे सील किए गए हैं। वहीं, जोन दो जोनल अधिकारी संजय यादव ने बताया कि तालकटोरा रोड स्थित यूपी एग्रो इंडस्ट्रियल कॉर्पोरेशन लिमिटेड पर 94,04,294 रुपये गृहकर बकाया है। इस पर पंजाब नेशनल बैंक की ऐशबाग शाखा में खुला उसका खाता सीज कर दिया गया है।

गृहकर जमा कराने पर जोन चार की टीम का हुआ सम्मान।

गृहकर जमा कराने पर जोन चार की टीम का हुआ सम्मान।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed