{"_id":"5d3924e68ebc3e6caf0ce740","slug":"the-guy-injured-after-a-gun-shot-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के सुस्त रवैये से बेखौफ हुए अपराधी, नशे में धुत्त होकर युवक को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस के सुस्त रवैये से बेखौफ हुए अपराधी, नशे में धुत्त होकर युवक को मारी गोली
Thu, 25 Jul 2019 09:25 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: राजेश सैनी
Updated Thu, 25 Jul 2019 09:25 AM IST
विज्ञापन
घायल छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश पुलिस के सुस्त रवैये से अपराधी बेखौफ हो चुके हैं। इसका ताजा उदाहरण तब सामने आया जब की राजधानी लखनऊ में एक इंजीनियरिंग कॉलेज के बाहर अपराधियों ने एक छात्र को गोली मार दी। ताबड़तोड़ फायरिंग से इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर दहशत का माहौल कायम है। वहीं घायल छात्र को ट्रामा सेंटर ले जाया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मड़ियांव थानाक्षेत्र में शांत शरद शर्मा नामक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। बताया जा रहा है कि किसी मामूली बात को लेकर युवक और अपराधियों के बीच विवाद शुरू हुआ था।
विज्ञापन
वहीं यह बात भी सामने आई है कि दोनों गुट में सुबह भी मारपीट हुई थी। देर रात इंजीनियरिंग कॉलेज के पास दोनों गुट फिर आमने-सामने हुए। शराब के नशे में हाथापाई हुई और फिर एक गुट ने तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी। गोली शरद के बाह में लगी है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को ट्रामा सेंटर भेज दिया है। वहीं बदमाशों की धरपकड़ के लिए मड़ियाव जानकीपुरम अलीगंज थाने की फोर्स को बुलाया गया है। पुलिस ने दबिश देना शुरू कर दिया है।
गौरतलब हो इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर 24 घंटे पीआरवी की ड्यूटी रहती है। बुधवार देर रात पीआरवी टीम के सामने विवाद शुरू हुआ। वहीं पीआरवी टीम विवाद छुड़ाने के बजाय गोली चलने का इंतजार कर रही थी।