फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The gusts of hot winds made people miserable

Lucknow News: गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को किया बेहाल

Fri, 19 Apr 2024 04:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 19 Apr 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
The gusts of hot winds made people miserable
श्रावस्ती। तराई में सूरज की तपिश बृहस्पतिवार को भी बरकरार रही। जिले का पारा 39 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। ऐसे में जहां लोगों का घरों से निकलना दूभर रहा। वहीं, निकले उन्हें गर्म हवाओं की तपिश का सामना करना पड़ा। इन सबसे बेपरवाह किसान गेहूं की फसल की कटाई व मड़ाई में जुटे हैं।
विज्ञापन

जिले में मौसम का मिजाज पूरी तरह से गर्म हो चुका है। सुबह निकलने वाली सूरज की किरणें दस बजे से ही आग उगलने लगती हैं। जिले के जंगल सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बने ज्यादातर तालाब व पहाड़ी नालों का पानी लगभग सूख चुका है। राप्ती नदी को छोड़ शेष नहर व माइनर भी सूखे पड़े हैं। ऐसे में लोगों का काम तो किसी प्रकार चल रहा है, लेकिन पशु-पक्षियों के सामने पेयजल संकट गहराने लगा है। गर्मी व प्यास से बेहाल जंगली जीव पानी की तलाश में आबादी की ओर पलायन करने को विवश हो रहे हैं।
विज्ञापन

वहीहं, भिनगा व इकौना नगर सहित जिले के ज्यादातर प्रमुख स्थलों पर लगे हैंडपंप खराब हैं। ऐसे में भीषण गर्मी में लोगों को बोतल के पानी का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed